New OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, ‘टॉक्सिक’ से ‘शक’ तक पूरी लिस्ट

Published : Sep 22, 2026, 07:37 AM IST
New OTT Releases this week september 21 to 27 2026

सार

21 से 25 सितंबर के बीच OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। Netflix, Amazon Prime Video और JioHotstar समेत कई प्लेटफॉर्म पर ‘हुंकार’, ‘शक’ और ‘डोंट बी शाय’ जैसे शो आएंगे।

सितंबर का आखिरी हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। 21 से 27 सितंबर 2026 के बीच ओटीटी के कई प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में , वेब सीरीज और रियलिटी शो रिलीज होने वाले हैं। यश की ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups), परिणीति चोपड़ा की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One), ‘हुंकार: द रोअर’ (Hunkkaar: The Roar) और ‘डोंट बी शाय’ (Don't Be Shy) इस हफ्ते की प्रमुख रिलीज में शामिल हैं।

22 सितंबर: ‘मिनर्वा एकेडमी’

नेटफ्लिक्स पर 22 सितंबर को इटैलियन टीन ड्रामा सीरीज ‘मिनर्वा एकेडमी’ (Minerva Academy) रिलीज हो रही है। यह इस हफ्ते की इंटरनेशनल OTT रिलीज में शामिल है।

23 सितंबर: ‘द लव हाइपोथिसिस’

रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 23 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द लव हाइपोथिसिस’ (The Love Hypothesis) रिलीज होगी। यह अली हेजलवुड के चर्चित उपन्यास पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसी दिन नेटफ्लिक्स पर ‘हेबियस कॉर्पस’ (Habeas Corpus) और एप्पल टीवी पर ‘ब्रदर्स’ (Brothers) भी रिलीज होने वाली हैं।

24 सितंबर: ‘शक: ट्रस्ट नो वन’

24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One) स्ट्रीम होगी। यह मिस्ट्री और क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने लापता बच्चे को खोजने में करीब नौ साल से जुटी है। जैसे-जैसे उसे नई जानकारी मिलती है, उसके सामने अपने आसपास के लोगों पर भरोसा करने को लेकर सवाल खड़े होते जाते हैं।

25 सितंबर: OTT पर सबसे ज्यादा रिलीज

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) 25 सितंबर को ZEE5 पर आने की रिपोर्ट है। गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन क्राइम थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी नजर आती हैं। फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा की पृष्ठभूमि में अपराध की दुनिया और उसके बीच फंसे एक किरदार के इर्द-गिर्द बताई गई है।

‘डोंट बी शाय’

अमेजन प्राइम पर 25 सितंबर को ‘डोंट बी शाय’ (Don't Be Shy) रिलीज होगी। यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक कॉमेडी है। कहानी 20 साल की श्यामिली शाय दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी को पूरी तरह प्लान करके चलना चाहती है। लेकिन ब्रेकअप के बाद उसकी जिंदगी का बनाया हुआ पूरा प्लान बदलने लगता है।

और पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पकड़ी ₹200 करोड़ की रफ्तार, 13वें दिन का कलेक्शन आया सामने

‘हुंकार: द रोअर’

जीयो हॉटस्टार पर 25 सितंबर को ‘हुंकार: द रोअर’ (Hunkkaar: The Roar) रिलीज होगी। यह कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर सीरीज है। कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द है, जो एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु पर गंभीर आरोप लगाती है। इसके बाद मामला पुलिस, कोर्ट और मीडिया तक पहुंचता है।

इस हफ्ते की पूरी OTT रिलीज लिस्ट एक नजर में

रिलीज डेट फिल्म/सीरीज प्लेटफॉर्म

22 सितंबर- ‘मिनर्वा एकेडमी’ (Minerva Academy)-Netflix

23 सितंबर- ‘ब्रदर्स’ (Brothers) -Apple TV

23 सितंबर -‘हेबियस कॉर्पस’ (Habeas Corpus)- Netflix

23 सितंबर - द लव हाइपोथिसिस’ (The Love Hypothesis)- Prime Video

24 सितंबर -‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One)- Netflix

25 सितंबर- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) -ZEE5

25 सितंबर- ‘डोंट बी शाय’ (Don't Be Shy)- Prime Video

25 सितंबर-‘हुंकार: द रोअर’ (Hunkkaar: The Roar) -JioHotstar

25 सितंबर- ‘अगधा’ (Agadha) -ZEE5

25 सितंबर -‘मैंगो पच्चा’ (Mango Pachcha)- JioHotstar

25 सितंबर- ‘बकाइती सीजन 2’ (Bakaiti Season 2)- ZEE5

25 सितंबर- ‘अनबॉम्बर’ (Unabomber) -Netflix

26 सितंबर- ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ - Netflix

26 सितंबर-‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ -Prime Video/MX Player

और पढ़ें: Hanuman Ansh Collection Day 45: 7वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' का धुरंधर रिकॉर्ड, बनी नं. 1 फिल्म

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' के आगे 46वें दिन 'पुष्पा' भी झुका, आमिर खान की '3 इडियट्स' का घमंड चकनाचूर
अमित शाह से मिली 'हनुमान अंश' की टीम, अगली फिल्म 'रामबोला' को लेकर क्या हुई बात?