Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की दृश्यम 3 का धमाका, सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

Published : May 21, 2026, 11:28 AM IST
mohanlal film drishyam 3 social media review netizens crazy after watching movie says blockbuster

सार

Drishyam 3 Social Media Review: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले शो से ही शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दनादन अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि फिल्म काफी धमाकेदार है। मूवी के डायरेक्टर जीतू जोसफ हैं।

Mohanlal Drishyam 3 Social Media Reactions: साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 आखिरकार गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर रिलीज की गई। फिल्म देखने सिनेमाघरों के बाहर सुबह से जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थिएटर्स के बाहर फिल्म के देखने के लिए लोगों का लंबी-लंबी लाइन देखी गई। पहला शो देखकर आए दर्शक सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी ने धमाका कर दिया है और ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि वे इस तरह की फिल्म देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

Drishyam 3 देख क्या बोले लोग

मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट यानी दृश्यम 3 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। बड़े पर्दे पर एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की सस्पेंस से भरी कहानी धमाका कर रही है। इस सस्पेंस थ्रिलर के सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह का शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन शेयर किए हैं। जोहब खान नाम के यूजर ने लिखा- फ्रेंचाइजी फिल्म का सबसे बेहतरीन पार्ट है, भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर हैं। जेनब जीसू नाम की यूजर ने लिखा- दृश्यम 3 की कहानी में जबरदस्त सस्पेंस है। आगे क्या होने वाला इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कृष्णा मेनन नाम के यूजर ने लिखा- मोहनलाल ने एक बार फिर धमाका किया है। फिल्म में इतना सस्पेंस ही कि कुर्सी से हिलना तक मुश्किल हैं। कावेरी नाम की यूजर ने लिखा- मचा आ गया, मोहनलाल औरक जीतू जोसफ ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी जोड़ी कमाल की है। फिल्म में दिमाग घुमाने वाला सस्पेंस है। साईवेल्ली नाम की यूजर ने लिखा- पिछली दोनों दृश्यम से दृश्यम 3 में ज्यादा सस्पेंस है। हर पल कुछ नया और जोरदार देखने को मिला। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी कमेंट्स किए। कुछ आग लगाने वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन शेयर किया।

 

 

 

ये भी पढ़ें.. एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT

दृश्यम 3 के बारे में

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का निर्माण एंटनी पेरुम्बावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले किया है। मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के अपने आइकॉनिक किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ मीना, अनसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, आशा सरथ और मुरली गोपी भी हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सतीश कुरुप ने की है। प्रशांत माधव ने प्रोडक्शन डिजाइनिंग और सिनॉय जोसेफ ने साउंड डिजाइनिंग का काम किया है। डायरेक्टर जीतू जोसफ ने फिल्म को 100 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

 

 

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 First Review: सस्पेंस-थ्रिलर और हर पल खतरा, जानें कैसी है मोहनलाल की फिल्म?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karuppu Collection Day 6 : 'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान, 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री
एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT