एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT
मोहनलाल 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 21 मई 1960 को एलान्थूर में हुआ था। जन्मदिन पर उनकी फिल्म दृश्यम 3 रिलीज हुई है। इस मौके पर आपको मोहनलाल द्वारा बनाएं गए एक धमाकेदार रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम लोग जानते हैं।

एक साल में 35 मूवी करने वाला सुरपरस्टार
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कम स्टार्स है, जिन्होंने एक ही साल में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक स्टार है जो एक ही साल में 35 फिल्मों में काम किया था। जानते हैं इसके बारे में…

मोहनलाल ने एक साल में की 35 फिल्में
आपको बता दें कि मोहनलाल ने साल 1986 में एक के बाद 35 फिल्मों में काम किया था। अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ उन्होंने एक ही समय में कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी
1986 में आई थी मोहनलाल की कौन सी फिल्म
1986 में मोहनलाल ने निन्निश्टम एन्निष्टम, पप्पन प्रियप्पेट्टा पप्पन, पंचाग्नि, करियिलक्कट्टुपोले, नेरम पुलारुम्बोल, युवजनोत्सवम, शोभराज, मनसिल्लोरु मनिमुथु, रेवथिक्कोरु पावक्कुट्टी सहित 35 फिल्मों में काम किया था। इनमें से 25 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अब तक कितनी फिल्में कर चुके मोहनलाल
बता दें कि मोहनलाल ने अपने 48 साल के करियर अभी तक 400 फिल्मों में काम किया है। वे मलयालम सिनेमा से ताल्लुक रखते है। उन्होंने 18 साल की उम्र में 1978 में मलयालम फिल्म थिरानोट्टम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन ये फिल्म बनने के 25 साल बाद रिलीज हुई थी।
मोहनालाल की अपकमिंग फिल्में
66 साल के मोहनलाल लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी आने वाली फिल्म अथिमनोहरम, एल367, राम और खलीफा भाग 2-हिज रेजिन है। इनके अलावा वे जेलर 2, खलीफा भाग I-इंट्रो, कथानार-द वाइल्ड सोसर और थुडक्कम में भी नजर आएंगे।
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई। ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसके पहले आई दोनों फिल्मों ने जमकर बॉक्स ऑफिस हिलाया था। इसके डायरेक्टर जीतू जोसफ हैं। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना एस्थर अनिल और अंसिबा हसन लीड रोल में है।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 First Review: सस्पेंस-थ्रिलर और हर पल खतरा, जानें कैसी है मोहनलाल की फिल्म?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।