Shah Rukh Khan New Movie: इस साल एक ही महीने में इन 2 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे शाहरुख़ खान!

Published : May 21, 2026, 08:35 AM IST
Shah-Rukh-Khan-New-Film-Release-Update

सार

Shah Rukh Khan Upcoming Movies: शाहरुख़ खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिनकी पर्दे पर वापसी का इंतज़ार उनके फैन्स बेसब्री से करते हैं। पिछली बार उन्हें 2023 में तीन ही फिल्मों में देखा गया था। और अब वे एक बार फिर धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि 2026 में उनकी एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में मौजूदगी दर्शकों को एंटरटेन करेगी।

शाहरुख़ खान और जॉनी लीवर की जोड़ी ने 1990 और 2000 के दशक में कई फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया था। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान जॉनी लीवर की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'ऑपरेशन ऑपरेशन' में खास किरदार निभाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ सरप्राइज एंट्री नहीं, बल्कि जॉनी लीवर को दिया गया एक इमोशनल ट्रिब्यूट होगा। फिल्म में जॉनी लीवर पहली बार लंबे समय बाद कहानी के केंद्र में दिखाई देंगे। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

जॉनी लीवर की फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक़, शाहरुख़ खान फिल्म जॉनी लीवर की फिल्म 'ऑपरेशन ऑपरेशन' के ओपनिंग सीक्वेंस में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह कैमियो अपीयरेंस होगा, जो फिल्म की शुरुआत को खास बनाने के साथ-साथ जॉनी लीवर के प्रति सम्मान और दोस्ती को भी दिखाएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जब शाहरुख खान को इस कैमियो के लिए अप्रोच किया गया, तो वे जॉनी लीवर की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश थे। वे जून में अपने हिस्से की शूटिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan: जब रात 2 बजे किसके लिए कब्र खोदवाने पहुंचे थे किंग खान?

शाहरुख़-जॉनी की सालों पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में

शाहरुख़ खान और जॉनी लीवर कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग को आज भी दर्शक याद करते हैं। खासतौर पर 90 के दशक और शुरुआती 2000s में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। इसी वजह से जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने पुराने सीन्स और डायलॉग्स शेयर करने शुरू कर दिए। कई लोग इसे नॉस्टैल्जिया मोमेंट भी बता रहे हैं।

जॉनी लीवर के लिए बेहद खास 'ऑपरेशन ऑपरेशन'

'ऑपरेशन ऑपरेशन' जॉनी लीवर के करियर के लिए भी खास मानी जा रही है। दशकों तक बॉलीवुड में कॉमिक रोल्स से दर्शकों को हंसाने वाले जॉनी लीवर इस बार फिल्म की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शिल्पा शिरोड़कर उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि मनोज पाहवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण अश्विनी वर्दे कर रहे हैं और इसकी शूटिंग अप्रैल से जून के बीच मुंबई में जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले यह फिल्म 'सबसे बड़ा रुपैया' नाम से बन रही थी। लेकिन अब इसका टाइटल बदलकर 'ऑपरेशन ऑपरेशन' कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!

एक ही महीने में रिलीज होंगी शाहरुख़ खान की दो फ़िल्में

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख़ खान के कैमियो वाली जॉनी लीवर की फिल्म 'ऑपरेशन ऑपरेशन' दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो दिसंबर 2026 में शाहरुख़ खान दो फिल्मों में नज़र आएंगे। क्योंकि उनकी किंग भी क्रिसमस 2026 वीक (24 दिसंबर 2026) के लिए शेड्यूल है, जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 'किंग' में उनके साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

S*X Scene शूट कराने वाली यह लड़की कौन? कैसे कंट्रोल करती है इंटीमेट सीन
12 हीरो की ठुकराई फिल्म में सुपरस्टार ने किया काम, BO पर पिटीं फिर भी बनाया धांसू रिकॉर्ड