- Home
- Entertainment
- Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
Shah Rukh Khan Most Expensive Cars: SRK की 6 सबसे महंगी कारें, कुल कीमत फिल्मों के बजट से ज्यादा!
सुपरस्टार शाहरुख़ खान बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं। वे ना केवल शानदार फ़िल्में देने के लिए, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। अब उनके कार कलेक्शन को ही देख लीजिए, जिसमें एक से बढ़कर एक कारें शामिल हैं। ये हैं SRK की सबसे महंगी कारें…

1.Bugatti Veyron
यह शाहरुख़ खान के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें एक क्वाड-टर्बोचार्ज्ड 8.0-लीटर W16 इंजन लगा है, जो 1,001 से 1,200 हॉर्सपावर तक की ताकत पैदा कर सकता है।फ्रांस के मोल्सहाइम में बनने वाली यह कार एक मिड इंजन हाइपरकार है, जिसकी टॉप स्पीड 407 से लेकर 431 किमी प्रति घंटे तक बताई जाती है।

2. Rolls-Royce Cullinan Black Badge
यह अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी है, जिसमें 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन लगा है। बताया जाता है कि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी. प्रति घंटे तक होती है। कार की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जाती है।
यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan Unreleased Movies: शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं!
3. Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe
यह एक अल्ट्रा-लग्ज़री 4-सीटर कन्वर्टिबल ग्रैंड टूरर है, जो 1930 की रेसिंग यॉट से प्रेरित है। इसमें 6.75-लीटर V12 इंजन लगा है। साथ ही इसमें 5-लेयर वाला सॉफ्ट-टॉप जो 25 सेकंड में खुल जाता है। कार की कीमत लगभग 9.6 करोड़ रुपए बताई जाती है।
4. Cadillac Escalade
शाहरुख़ खान ने यह कार हाल ही में खरीदी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। यह फुल साइज लग्जरी अमेरिकन कार है, जो भारत में नहीं मिलती, बल्कि इसे विदेशों से इम्पोर्ट करना पड़ता है। इसमें 6.2-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन लगा है और इसकी टॉप स्पीड 201 किमी. प्रति घंटे तक बताई जाती है।
यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan New Car : मुंबई की सड़कों पर नई कार दौड़ाते दिखे SRK, कीमत उड़ा देगी होश!
5. Bentley Continental GT
यह बेहद शानदार और लग्ज़री ग्रैंड टूरर कार है, जिसकी टॉप स्पीड 335 किमी. प्रति घंटे तक बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए बताई जाती है। हालांकि, अगर वर्तमान में देखें तो कार की एक्स शोरूम कीमत 5.23 करोड़ रुपए से लेकर 8.45 करोड़ रुपए तक जाती है।
6. Mercedes-Maybach S580
शाहरुख़ खान की इस कार की कीमत लगभग 3.15 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें 496 hp का 4.0L V8 बिटर्बो इंजन और एक माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम लगा है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी. प्रति घंटे तक बताई जाती है।
शाहरुख़ खान के कलेक्शन में ये कारें भी
शाहरुख़ खान के गैरेज में लगभग 2.62 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू-i8, लगभग 2.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपए की कीमत वाली रेंज रोवर वोग, लगभग 1.88 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और लगभग 88 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज जीएलई भी शामिल हैं। कई अन्य छोटी और मिडिल रेंज की कारें भी शामिल हैं। शाहरुख़ खान के गैरेज में जितनी कारें हैं, उनकी कुल कीमत 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की आंकी जाती है। यह इतनी रकम है, जितने में अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' (बजट लगभग 45) ऐसी फिल्म बनाई जा सकती है।
डिस्क्लेमर : आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बनाया गया है। हम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। तस्वीरों का इस्तेमाल सिर्फ प्रेजेंटेशन के लिए किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।