Drishyam 3 First Review: सस्पेंस-थ्रिलर और हर पल खतरा, जानें कैसी है मोहनलाल की फिल्म?

Published : May 20, 2026, 08:19 PM IST
drishyam 3 first review in hindi release updates mohanlal movie final chapter malayalam franchise

सार

Drishyam 3 Review: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले इसका पहला रिव्यू सामने आया है। डायरेक्टर जीतू जोसफ की ये फिल्म सस्पेंस थ्रिलर के साथ कई रहस्यमय घटनाओं से भरी पड़ी है। बता दें कि ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है।

Mohanlal Drishyam 3 First Review: सुपरस्टार मोहनलाल इस साल अपने जन्मदिन पर फैन्स को दृश्यम 3 का तोहफा दे रहे हैं। मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जीतू जोसफ द्वारा निर्देशित सबसे बड़ी थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक मानी जाने वाली दृश्यम 3 जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी का आखिरी चैप्टर है। पहली दो फिल्मों की अपार सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट को लेकर रिलीज से पहले ही भारत और विदेशों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहला भाग 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 2021 में आया था। इसका हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रीमेक बनाया गया है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है…

क्या है Drishyam 3 की कहानी

दृश्यम 3 में सेंसर बोर्ड ने ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही फिल्म को UA13+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसमें अपराध, हत्या के रहस्य और पारिवारिक भावनाओं को देखते हुए फिल्म को 13 साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चे बिना किसी आपत्ति के देख सकते हैं। इसके रनटाइम की बात करें तो ये 2 घंटे 39 मिनट फिल्म है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये वहीं से शुरू होगी जहां पर दृश्यम 2 की कहानी खत्म हुई थी। इसमें दिखाया जाएगा कि एक साधारण परिवार के जॉर्ज कुट्टी (मोहनलाल) पत्नी रानी और दो बेटियों के साथ रहता है। पूरी फिल्म इन चारों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएंगी। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे जॉर्ज कुट्टी ने अतीत में कानून की खामियों का फायदा उठाकर अपनी फैमिली को एक हत्या के मामले से बचाया था और वो पुलिस से भी बच गया था। पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। लेकिन अब पुलिस को कुछ ऐसा पता चला है, जिसकी वजह है जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी में एक नई मुसीबत आएगी। इसी वजह से  वो भय और अनिश्चितता के साए में जी रहा है। उसे नहीं पता कि कौन उसका गुप्त रूप से पीछा कर रहा है या पुलिस उसके खिलाफ मामला फिर से खोलने वाली है। ये मुसीबत क्या है और वो इससे कैसे पार पाएगा या फिर फंस जाएगा, ये पूरी फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी

कितना है फिल्म दृश्यम 3 का बजट

दृश्यम 3 एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुंबवूर द्वारा निर्मित ये मूवी दृश्यम 2 की अगली कड़ी है। बता दें कि इसे 100 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इसमें मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी, आशा सारथ, शांति मायादेवी और वीना नंदकुमार लीड रोल में हैं। बता दें कि दृश्यम 3 नाम से बॉलीवुड में भी फिल्म बन रही है, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें.. Dragon Teaser में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, अब तक कितनी फिल्मों में किया काम?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Peddi Advance Booking: रिलीज से 2 हफ्ते पहले ही 'पेद्दी' का धमाका, एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों
Dragon Teaser में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, अब तक कितनी फिल्मों में किया काम?