Most Expensive Songs: 8 सबसे महंगे गाने, No.1 पर नहीं है आमिर-शाहरुख का सॉन्ग

Published : Mar 10, 2026, 01:46 PM IST

फिल्मों में कई तरह का गाने देखने को मिलते है। कुछ गानों को साधारण तरीके से शूट किया जाता है तो कुछ पर करोड़ों रुपए खर्च कर उन्हें खास बनाया जाता है। आपको इंडियन सिनेमा के उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक के सबसे महंगे सॉन्ग हैं।

PREV
19
इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे गाने

इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में कई ऐसे गाने बने हैं, जिन्हें बनाने में मेकर्स द्वारा करोड़ों का खर्चा किया गया। इन गानों में दिखा नजारा और रंगत लोगों को भी खूब पसंद आई। आइए, जानते हैं इन महंगे गानों के बारे में…

29
8. फिल्म रा-वन का गाना छम्मक छल्लो

2011 में आई शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा-वन का गाना ओ माई छम्मक छल्लो.. खूब पॉपुलर हुआ। मेकर्स ने इस गाने को बनाने में 3 करोड़ रुपए खर्च किए।

ये भी पढ़ें... 160 मिनट की वो भयानक कॉमेडी फिल्म, जिसने फाड़ डाला था BOX OFFICE-3 रीमेक भी बने

39
7. फिल्म एंथिरन का गाना किलिमंजारो

रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म एंथिरन का गाना किलिमंजारो.. में दिखाए गए सीन्स वाकई कमाल के थे। 2010 में आई इस फिल्म के गाने पर 4 करोड़ का खर्चा आया था।

49
6. फिल्म धूम 3 का गाना मगंल

2013 में आई आमिर खान और कैटरीना कैफ की फिल्म धूम 3 का गाना मगंल भी काफी शानदार था। इसे मेकर्स द्वारा 5 करोड़ खर्च कर तैयार किया गया था।

59
5. फिल्म बॉस का गाना पार्टी ऑल नाइट

2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बॉस में एक आइटम सॉन्ग था, जो जमकर फेमस हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा के साथ वाले गाना पार्टी ऑल नाइट.. को बनाने में मेकर्स द्वारा 6 करोड़ खर्च किए गए थे। 

69
4. फिल्म राम लीला का गाना राम चाहे लीला चाहे

2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों का रामलीला रास लीला का गाना राम चाहे लीला चाहे खूब फेमस हुआ। प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया ये गाना 6 करोड़ में तैयार हुआ था।

79
3. फिल्म पद्मावत का गाना घूमर

दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के घूमर पर मेकर्स ने 12 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस गाने के लिए भव्य सेट बनाया गया था। 

89
2. फिल्म जवान का गाना जिंदा बंदा

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का जिंदा बंदा.. ने खूब धमाका किया था। मेकर्स ने इस गाने को बहुत ही ग्रैंड लेवल पर सूट किया था। खबरों की मानें तो इस गाने को शूट करने में 15 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

99
1. फिल्म 2.0 का गाना यंधिरा लोगथु सुंदरिए

2018 में आई रजनीकांत और एमी जैक्सन की फिल्म 2.0 का गाना अब तक का सबसे महंगा गाना है। मेकर्स ने फिल्म के गाने यंधिरा लोगथु सुंदरिए.. पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 

ये भी पढ़ें... कौन है ये हसीना जिसके जीजा-बहन-मां सब सुपरस्टार पर खुद निकली फिसड्डी, नहीं दी एक HIT

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories