कौन है वो हीरोइन, जिससे सुनील शेट्टी ने 32 साल से नहीं की बात, कभी दोनों ने किया था रोमांस!

Published : Mar 10, 2026, 11:39 AM IST

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सज्जन स्टार्स में गिने जाते हैं। वे सभी से विनम्रता के साथ मिलते हैं और औरों को प्रेरित भी करते हैं। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिसने उनके साथ फिल्म में रोमांस किया। लेकिन 32 साल से सुनील शेट्टी ने बात नहीं की है। 

PREV
17
कौन है वो हीरोइन, जिसने सुनील शेट्टी संग किया रोमांस

यहां हम बात एक्ट्रेस पूनम झावर की कर रहे हैं, जिन्होंने 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' में सुनील शेट्टी की पत्नी प्रिया अग्निहोत्री का रोल किया है। दोनों पर फिल्माया गया गाना 'ना कजरे की धार' आज भी Bollywood's Most Romantic Songs में गिना जाता है।

27
सुनील शेट्टी नहीं करते एक्ट्रेस पूनम झावर से बात

पूनम झावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुनील शेट्टी के बारे में शॉकिंग बयान दे रही हैं। उनका यह वीडियो बॉलीवुड ठिकाना को दिए गए एक इंटरव्यू की क्लिप है। इसमें वे यह दावा कर रही हैं कि 'मोहरा' के बाद कभी सुनील शेट्टी ने उनसे बात नहीं की।

यह भी पढ़ें : कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा? कितनी पढ़ी-लिखीं, दोनों की उम्र में कितना अंतर

37
'मोहरा' के बाद क्यों गायब हो गईं पूनम झावर?

इंटरव्यू में पूनम झावर से पूछा गया था कि 'मोहरा' के बाद ऐसा क्या हुआ कि ना तो उनकी कोई बड़ी फिल्म आई और ना ही सुनील शेट्टी के साथ उनकी दोबारा जोड़ी बनी। जवाब में पूनम ने कहा, "मैं गायब नहीं हुई। मैंने बहुत काम किया है। लेकिन कहते हैं ना कि जब आपको किसी को नहीं देखना होता तो आप उसे भुला देते हैं। नहीं देखना तो सामने होने पर भी आप उसे इग्नोर करके चले जाओगे। यही मेरे साथ हुआ।"

47
पूनम झावर का दावा- लोगों ने टाइपकास्ट करना शुरू कर दिया था

बकौल पूनम, "मैं बहुत छोटी थी। अगर मैंने किसी सीन या फिल्म में साड़ी पहन ली। बहन या बीवी का रोल कर लिया तो लोगों को लगा कि मैं ऐसे ही रोल करती चलो जाऊंगी। लेकिन मैं हर बार वैसे रोल नहीं करना चाहती थी। वो तो मोहरा में मिला और हमने कर लिया। उसके बाद लोगों ने मुझे वैसे ही रोल ऑफर किए। मुझे टाइपकास्ट करना शुरू कर दिया था।"

57
सुनील शेट्टी को लेकर पूनम झावर ने क्या कहा?

पूनम ने आगे कहा, "सुनील शेट्टी को पता नहीं क्या दिक्कत थी, उसके बाद उनकी हमारी बनी नहीं। आज तक हम एक-दूसरे को क्रॉस नहीं करते हैं। मुझे वाकई नहीं पता।" जब पूनम से पूछा गया कि सुनील शेट्टी ने कभी उन्हें किसी फिल्म के लिए सजेस्ट क्यों नहीं किया तो वे कहती हैं, "ये तो आपको उनसे ही पूछना पड़ेगा कि आपने पूनम झावर को क्यों नहीं वापस लिया।" पूनम के मुताबिक़, 'इंडियन आइडल' के एक एपिसोड के दौरान जब सुनील शेट्टी की एंट्री पर 'ना कजरे की धार' गाना बजा तो उसमें उन्होंने चालाकी से उनकी बजाय अपनी पत्नी माना शेट्टी के फुटेज डलवा दिए थे।

यह भी पढ़ें : 167 मिनट की धुरंधर कॉमेडी फिल्म, जिसके बने 9 रीमेक, 6 बार तो बॉलीवुड ने ही की नक़ल!

67
पूनम झावर ने दिया सुनील शेट्टी को मैसेज

पूनम झावर ने इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी के नाम अपना मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि कई मौके आए जब वे उनसे बात कर सकते थे, उनके साथ काम कर सकते थे, लेकिन वे नहीं जानतीं कि उन्हें उनसे क्या तकलीफ है। उनकी मानें तो सुनील शेट्टी तो शायद यह भी नहीं जानते कि वे अब कैसी दिखती हैं। पूनम ने आगे सुनील शेट्टी के लिए कहा, “अन्ना, आपकी जानकारी के लिए...आप जितने भी सोशल मीडिया या OTT पर काम कर रहे हैं, मैं आपको लिखकर देती हूं कि आपकी फिल्म तभी हिट होगी, जब आप पूनम झावर के साथ काम करेंगे। वो एक जोड़ी दुनिया के लिए करिश्मा थी और यह करिश्मा फिर से हो सकता है अगर आप अपना ईगो छोड़ दें और हम एक फिल्म साथ में करें। तो आप करेंगे मेरे साथ?”

77
कौन हैं पूनम झावर

पूनम झावर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘मोहरा’ के बाद ‘आंच’, ‘लव स्टोरी 98’ और ‘जियाला’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। पिछली बार वे अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘OMG : ओह माय गॉड’ में राधे मां से प्रेरित गोपी मैया का किरदार निभाकर चर्चा में रही थीं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories