
सिनेमा लवर्स को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि यह वो दिन होता है, जब बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की दस्तक होती है और उन्हें वीकेंड में एंटरटेनमेंट के लिए नया कंटेंट मिल जाता है। जुलाई 2026 के दूसरे शुक्रवार को भी कई फ़िल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं,जो दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा सकती हैं। इनमें कोई कॉमेडी जॉनर की फिल्म है तोकोई एक्शन ड्रामा। कोई हॉरर सुपरनेचुर थ्रिलर है तो कोई रोमांटिक ड्रामा । नज़र डालिए इस शुक्रवार को रिलीज हो रहीं मूवीज पर...
यह बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' की चौथी क़िस्त है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अर्र्षद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों ने काम किया है।
इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं, जबकि इसका निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है।
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' पहले दिन बनाएगी रिकॉर्ड? अजय देवगन की टॉप 10 मूवीज में इन 2 को देगी मात!
हॉलीवुड की इस हॉरर फिल्म का डायरेक्शन सेबास्टियन वनिसेक ने किया है। फिल्म में लुसियन बुचानन, हंटर दूहन और सौहेला याकूब जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
आकाश भास्करन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। जबकि इसमें अथर्व मुरली, फहाद फाजिल, प्रीति मुकुंदन, कयादु लोहार और नटराजन सुब्रमण्यम जैसे कलाकारों ने काम किया है।
हॉलीवुड की इस फिल्म की स्टार कास्ट में कैथरीन लागाइया, ड्वेन जॉनसन और रेना ओवेन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन थॉमस कैल ने किया है।
यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार की 'वेलकम 4' कन्फर्म! डायरेक्टर अहमद खान ने किया बड़ा खुलासा
रक्की सुरेश,आशिका सोमशेखर, पल्लवी मंजुनाथ, संपत मैत्रेय जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन वेंकट भारद्वाज ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।