गदर के 'गुल्लू' को अंतिम विदाई, बेटे मोहसिन ने दिया मुश्ताक खान के जनाजे को कंधा, रो पड़ी बेटी

Published : Sep 25, 2026, 07:25 PM IST
Mushtaq Khan Funeral

सार

एक्टर मुश्ताक खान को शुक्रवार को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में बेटी रोती दिखीं और बेटे मोहसिन ने कंधा दिया।

Mushtaq Khan Funeral: बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में शामिल रहे मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर मुंबई में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी मौजूद रहे। अंतिम विदाई में रजत बेदी, शरद मल्होत्रा, एहसान कुरैशी, सुनील पाल, संजय मिश्रा, राजपाल यादव समेत कई फिल्मी कलाकार नजर आए।

जनाजे में बेटे मोहसिन ने दिया कंधा

  • मुश्ताक खान के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है।
  • शुक्रवार को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उनकी अंतिम विदाई के दौरान कई भावुक तस्वीरें और झलकियां सामने आईं।
  • मुश्ताक खान के जनाजे में उनके बेटे मोहसिन ने कंधा दिया।
  • पिता को अंतिम विदाई देते समय परिवार के लोग काफी भावुक नजर आए।

पिता की आखिरी विदाई पर फूट-फूटकर रोईं बेटी

  • मुश्ताक खान की बेटी भी अपने पिता की आखिरी विदाई के दौरान फूट-फूटकर रोती नजर आईं।
  • जिस पिता ने उन्हें जन्म देने के बाद पाल-पोसकर बड़ा किया, चलना सिखाया और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा, उसी पिता को हमेशा के लिए विदा करते समय बेटी की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे।
  • अंतिम विदाई के दौरान बेटी के भावुक होने का दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

बॉलीवुड और टीवी सितारों ने जताया दुख

मुश्ताक खान के निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया। वहीं, उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे। हालांकि, अंतिम विदाई में बॉलीवुड के गिने-चुने कलाकार ही नजर आए।

75 साल की उम्र में हुआ मुश्ताक खान का निधन

  • एक्टर मुश्ताक खान का 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हुआ था।
  • मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने पिता के निधन की जानकारी दी थी।
  • उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को करीब शाम 7 बजे नानावटी अस्पताल में उनके पिता का निधन हुआ।

  • मोहसिन के मुताबिक, मुश्ताक खान ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गया था।
  • पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उनका निधन हो गया।

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वह 'वेलकम', 'गदर' और 'हम हैं राही प्यार के', उदयपुर फाइल्स, जाट, स्त्री 2, गदर 2, बाला, राउड़ी राठौड़, रास्कल्स, शागिर्द, वांटेड, एक विवाह ऐसा भी, ब्लैक एंड व्हाइट, सैंडविच, रहगुजर, मुझसे शादी करोगी, जोड़ी नंबर वन, हेराफेरी, मन, राजाजी, मेजर साब, लहू के दो रंग, अकेले हम अकेले तुम, चाहत, सरहद, मिलन, राजा, नाराज, सर, प्लेटफॉर्म, सड़क और आशिकी जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते थे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमिताभ बच्चन ने खोला शाहरुख खान का राज, KBC सेट पर कह दी ये बड़ी बात
सुनीता आहूजा बोलीं- 'घर मेरा टूट रहा है...', गोविंदा की पत्नी का छलका दर्द