7 PHOTO: बच्चन फैमिली की दिवाली, आराध्या संग अगस्त्य ने खींचा ध्यान, ऐश्वर्या राय नहीं दिखीं!

Published : Nov 09, 2026, 12:03 PM IST

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर परिवार के दिवाली जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अभिषेक और श्वेता बच्चन की फुलझड़ियां जलाते हुए तस्वीर के साथ नव्या के भाई अगस्त्य और आराध्या बच्चन का एक प्यारा पल भी देखने को मिला।

PREV
17

नव्या नवेली नंदा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद लेती नजर आईं। नव्या ने इस मौके पर लाल रंग का हॉल्टर-नेक पलाजो सेट पहना था, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।

27

नव्या की तस्वीरों में बच्चन परिवार के दिवाली जश्न की भी झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन साथ में फुलझड़ियां जलाते नजर आए। दोनों भाई-बहन त्योहार के माहौल में मस्ती करते दिखे। नव्या ने परिवार के इन खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

37

नव्या की पोस्ट की सबसे प्यारी तस्वीरों में से एक में उनके भाई और अभिनेता अगस्त्य नंदा अपनी कजिन आराध्या बच्चन के साथ नजर आए। दोनों कैमरे के सामने एक-दूसरे को गले लगाकर पोज देते दिखे। उनकी इस तस्वीर ने परिवार के बीच की खास बॉन्डिंग की झलक दिखाई।

47

तस्वीरों के साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरे अपने लोगों के साथ सबसे खुशहाल दिवाली।” उनकी इस पोस्ट पर अनन्या पांडे ने भी प्यार जताया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम मेरी रोशनी हो।” नव्या और अनन्या की दोस्ती की झलक भी इस पोस्ट में देखने को मिली।

57

नव्या की साझा की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन नजर नहीं आईं। हालांकि, पोस्ट में अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन और आराध्या से जुड़े पारिवारिक पल देखने को मिले। आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं, जबकि अगस्त्य और नव्या, श्वेता बच्चन और कारोबारी निखिल नंदा के बच्चे हैं।

67

नव्या की पोस्ट देख लोग उनकी मामी ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “तुम्हारी मामी कहां हैं? बस ऐसे ही जानने की उत्सुकता हुई। क्योंकि वो तुम्हारी किसी तस्वीर में नहीं हैं।"

77

नव्या अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन हैं। वह उद्यमी हैं और महिलाओं की सेहत पर केंद्रित हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की सह-संस्थापक हैं। उनके भाई अगस्त्य नंदा ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अभिनय की शुरुआत की थी। वहीं, आराध्या बच्चन अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories