Dhurandhar पर भड़के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी? कह डाली ऐसी बात कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Published : Mar 15, 2026, 01:52 PM IST
Nawazuddin Siddiqui Dhurandhar Kerala Story comment

सार

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में हिंदी फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आजकल इंडस्ट्री में ‘झूठी और फेक फिल्में’ बनाई जा रही हैं। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने इसे ‘धुरंधर’ और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों से जोड़ दिया।

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एनडीटीवी के कार्यक्रम ‘क्रिएटर्स मंच सीजन 2’ में बातचीत के दौरान बॉलीवुड फिल्मों की मौजूदा दिशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजकल कई फिल्में “फेक” और “झूठी” बनाई जा रही हैं, जबकि सच्चाई सबसे जरूरी है। नवाज़ुद्दीन का कहना था कि लोग जानते हैं कि दुनिया में क्या हो रहा है और किस तरह का नैरेटिव सेट किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके बयान को ‘धुरंधर : द रिवेंज’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों पर तंज माना।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का ‘फेक फिल्मों’ पर तंज

एनडीटीवी के कार्यक्रम क्रिएटर्स मंच सीजन 2 में बातचीत के दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से दुनिया में चल रहे अमेरिका-इज़राइल-ईरान संघर्ष और फिल्मों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेता ने कहा, “समाज को गलत दिशा में ले जाने की जरूरत नहीं है। सच्चाई बहुत जरूरी है और आज की तारीख में हर इंसान सच्चाई जानता है। जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, उनके पीछे की सच्चाई क्या है, आप जानते हैं, लेकिन आप बोलेंगे नहीं।”

यह भी पढ़ें : Top 5 फ़िल्में जिनकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा, क्या 'धुरंधर 2' तोड़ पाएगी इनका रिकॉर्ड?

हमारे यहां झूठी फिल्में बन रही हैं : नवाज़ुद्दीन

नैरेटिव आधारित फिल्मों के सवाल पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने साफ शब्दों में कहा कि आजकल सिनेमा में सच्चाई से ज्यादा दिखावा हो रहा है। उन्होंने कहा, “नहीं, हमारे यहां झूठी फिल्में बन रही हैं। फेक फिल्में बन रही हैं। यह सब लोग जानते हैं। दुनिया में क्या हो रहा है, सब जानते हैं। असली सच्चाई क्या है, यह भी सब जानते हैं।”

 

 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Advance Booking: 'धुरंधर 2' का धमाल, ताबड़तोड़ कर डाली इतनी कमाई

नवाज़ुद्दीन के कमेंट को लेकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हालांकि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका यह तंज रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' और उल्का गुप्ता स्टारर 'केरल स्टोरी 2' पर है। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "नवाज़ ने ‘केरल स्टोरी 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को करारा थप्पड़ मारा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "धुरंधर और आदित्य धर को लपेट लिया।" एक यूजर का कमेंट है, "ये भी विशेष कौम का ही प्राणी है। लोगों ने आमिर, सलमान और शाहरुख़ तक की रेल बना दी है तो ये किस खेत की मूली है। इन लोगों का बहिष्कार बोल कर नहीं, बल्कि पूरे दिन से करो।" एक यूजर ने लिखा, "तो खुद बना लो ना नॉन प्रोपेगेंडा फिल्म। यह बहुत मुश्किल नहीं है।" एक यूजर का कमेंट है, "जिस मूवी में थोड़ा सा भी पाकिस्तान या मुसलमानों की कहानी बता दो वो प्रोपेगेंडा मूवी हो जाती है, और वही हिंदुओं की आस्था पे ओह माय गॉड, पीके जैसी मूवी बनती है तो किसी को आपत्ति नहीं होती है।ये नौटंकी वाले भी दोगले हो गए है।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 3 की तैयारी? रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आया जबरदस्त अपडेट
कौन है ये खूबसूरत फैशन डिजाइनर, जिसकी शादी में उमड़ा बॉलीवुड, देखें 7 PHOTOS