'पीएम मोदी का ज्यादा सम्मान करती अगर…' इस सिंगर ने उठाए सवाल, भूमि पेडनेकर को भी सुनाई खरी-खोटी

Published : Aug 05, 2026, 04:13 PM IST
bhumi pednekar and neha bhashin

सार

NEET-UG 2026 विरोध-प्रदर्शनों को लेकर सिंगर नेहा भसीन ने इंस्टाग्राम पर पीएम नरेंद्र मोदी और भूमि पेडनेकर को लेकर कई बातें बोली हैं। उन्होंने अदाकारा को कहा कि अगर हिम्मत नहीं हैं, तो बोलना नहीं चाहिए बहन। पीएम मोदी को लेकर सिंगर ने क्या कुछ बोलीं आइए बताते हैं।

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने हालिया NEET-UG 2026 विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और सार्वजनिक बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। उन्होंने ने पीएम मोदी और भूमि पेडनेकर को लेकर कई बड़ी बातें बोलीं।

पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

नेहा भसीन (Neha bhasin) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चियों के साथ कथित बदसलूकी और पुलिस की जवाबदेही पर भी खुलकर बोलते, तो वह उनका और अधिक सम्मान करतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुद प्रधानमंत्री प्रदर्शनकारियों को "बच्चे" बता चुके हैं, तो पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही क्यों नहीं तय की जा रही।

भूमि पेडनेकर पर भी साधा निशाना

नेहा ने अपने पोस्ट में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का नाम लेते हुए लिखा कि यदि किसी मुद्दे पर खुलकर बोलने का हिम्मत नहीं है, तो चुप रहना बेहतर है। सिंगर ने कहा कि,

‘ भूमि पेडनेकर, लॉक्प पर भी स्क्रिप्टेड थी और प्रोटेस्ट को लेकर भी। अगर हिम्मद नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है बहन।’

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा की आलोचना की थी। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि उन्होंने कथित पुलिस कार्रवाई पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं की। इसके बाद नेहा भसीन समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी रिएक्शन दीं। जिसमें एक नाम एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई का भी है। उन्होंने कहा कि एक्टिंग सीखने के दौरान भूमि भी टीचर के साथ काफी अनादरपूर्ण काम करती थीं।

और पढ़ें: Viral Video: कभी पाकिस्तानी दूल्हा चाहती थीं कंगना रनौत, बोली थीं ये बातें

नेहा भसीन का वर्क प्रोफाइल

नेहा भसीन भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर और गीतकार हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों के लिए भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अपने दमदार और अलग अंदाज की आवाज के लिए मशहूर नेहा ने 'कुड़ीये नी', 'धुनकी' (Mere Brother Ki Dulhan), 'जग घूमेया' (महिला संस्करण), 'स्वैग से स्वागत, 'कुछ खास है' जैसे कई फेमस गानों को अपनी आवाज दी है। सिंगिंग के अलावा नेहा 'बिग बॉस ओटीटी' और 'बिग बॉस 15' में नजर आई थीं।

और पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में गालियां देने वालों को नसीहत दे रही थीं भूमि पेडणेकर, टीचर ने खोल दी उनकी ही पोल!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

YRF Raah Records: रिलीज होते ही छाया अमन का 'जादूगरी', फैंस हुए इमोशनल
सीता के ब्लाउज पर बवाल, आलिया भट्ट का क्यों आया नाम? शूर्पणखा का ट्यूब ब्लाउज भी ट्रोल, त्रेता युग में आखिर क्या था पहनावा?