Kangana Ranaut old Video Viral: कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात करती नजर आती हैं। यह वीडियो उनके हालिया संघी और हिंदू वाले बयान के बाद सामने आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को "संघी" और "जागृत हिंदू" बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि अपने लिए पाकिस्तानी लड़का ढूंढ रही हैं। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल क्लिप एक पुराने इंटरव्यू की है, जिसमें एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट कंगना रनौतसे पूछती हैं कि अगर उन्हें पाकिस्तान से लड़का ढूंढना हो तो कैसा होना चाहिए। इस पर कंगना हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें 30 की शुरुआती उम्र का ऐसा लड़का चाहिए, जो उनके बारे में ज्यादा न जानता हो। वह यह भी कहती हैं कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ सामान्य जिंदगी जीना पसंद है। वह उन्हें इंडियन और मुगलई खाना बनाकर खिलाएंगी। वो इसे बनाना अच्छी तरह जानती हैं।

हालिया बयान के बाद फिर चर्चा में आया वीडियो
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब हाल ही में कंगना ने एक वीडियो में कहा था कि वह पहले खुद को "मॉडरेट हिंदू" मानती थीं, लेकिन अब वह "जागृत हिंदू" हैं और "संघी" कहलाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ इंसान की सोच और विचार बदल सकते हैं।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो भूल जाती हैं कि इंटनेट पर उनके पुराने सारे इंटरव्यू मौजूद हैं। तो एक ने लिखा कि कंगना ने इंटरव्यू में कहीं भी पाकिस्तानी लड़के का नाम नहीं लिया है।
इसे भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे पर कंगना रनौत ने Gen Z को दी सलाह, 'गटर जनरेशन' के बाद अब क्या कह डाला?

जेन जी को लेकर कंगना का बयान
हाल ही में Gen Z को लेकर भी कंगना रनौत का एक बयान काफी चर्चा में रहा था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कुछ वेस्टर्न सोच से प्रभावित यंग विमेंस को निशाना बनाते हुए उन्हें "Generation Gutter" कहा था। कंगना ने लिखा था कि ऐसी लड़कियां पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, जिम्मेदारियां नहीं निभाना चाहतीं और सिर्फ ड्रग्स, शराब और "एंडलेस बॉडी काउंट" जैसी चीजों को अपनी आजादी समझती हैं। जिसे लेकर उनकी तीखी आलोचना हुई थी।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में रही थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। इसके बाद अदाकारा की 'भारत भाग्य विधाता' मूवी आई, जो फ्लॉप रही। अब कंगना 'क्वीन 2' और 'सर्कल' में दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें: 'हिंदू बेटियां इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही...' कंगना रनौत ने नए वीडियो में उठाया बड़ा सवाल
