कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने निकाला इंस्टाग्राम से कमाई का नया तरीका, हर महीने लाखों छाप रही!

Published : Mar 26, 2026, 04:00 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया से कमाई का नया तरीका अपनाकर सबको चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च कर वह हर महीने लाखों रुपए कमा रही हैं, जिससे डिजिटल इनकम का नया ट्रेंड सेट हो रहा है।

PREV
15
नेहा शर्मा का इंस्टाग्राम से कमाई का नया फॉर्मूला

नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे हर महीने अपने हर सबस्क्राइबर से 290 रुपए चार्ज करती हैं। उनके लगभग 2,400 सब्सक्राइबर्स है। इनसे उनकी हर महीने की कमाई 7 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

25
कैसे काम करता है सब्सक्रिप्शन मॉडल

दरअसल, यह पेड मॉडल फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देता है। इसमें खास फोटो, वीडियो और पर्सनल अपडेट्स शामिल होते हैं, जो आम यूजर्स को नहीं दिखते। यानी कि यह फैंस के लिए प्रीमियम एक्सपीरियंस होता है।

यह भी पढ़ें : देश का इकलौता धुरंधर स्टार, जो बॉक्स ऑफिस दनादन दे चुका चार 1000 करोड़ी फ़िल्में!

35
नेहा शर्मा का फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक का सफर

नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म Chirutha से की थी, जिसमें वे राम चरण के अपोजिट नज़र आई थीं। 2010 में इमरान हाशमी स्टारर 'क्रुक' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। बाद में नेहा शर्मा को 'यंगिस्तान', 'तुम बिन 2', 'मुबारकां' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में देखा गया।

45
नेहा शर्मा के पास कितनी संपत्ति है?

रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा शर्मा के पास लगभग 35-40 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे हर फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और अपने फैशन ब्रांड्स से भी होती है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 First Wednessday Collection में बनी नं. 1, 'पुष्पा 2' को किया टॉप 3 से बाहर

55
कांग्रेस नेता की बेटी हैं नेहा शर्मा

नेहा शर्मा कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की बेटी हैं, जो 2014 से 2025 के बीच बिहार विधानसभा की भागलपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा भी एक्ट्रेस हैं और जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते' में नज़र आ चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories