OTT Release: सितंबर में नेटफ्लिक्स पर लगेगा एंटरटनमेंट का तड़का, 12 फिल्में+सीरीज होंगी रिलीज

Published : Aug 30, 2026, 11:58 AM IST
Netflix OTT september

सार

सितंबर 2026 में नेटफ्लिक्स पर 12 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। तापसी पन्नू की गांधीगिरी से लेकर द जेंटलमैन सीजन 2 और फौदा सीजन 5 तक, इस महीने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

सितंबर 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन की भरपूर डोज मिलने वाली है। इस महीने एक-दो नहीं बल्कि करीब 12 फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के लिए रिलीज होने वाली हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, क्राइम, रोमांस, साइंस-फिक्शन और सस्पेंस जैसे अलग-अलग जॉनर का कंटेंट शामिल है। ऐसे में अगर आप घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो सितंबर का महीना काफी खास रहने वाला है।

टर्निंग पॉइंट: जेनरेशन 9/11

सितंबर की शुरुआत एक खास डॉक्यूमेंट्री के साथ होगी। टर्निंग पॉइंट: जेनरेशन 9/11 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें 9/11 हमले के 25 साल बाद उन परिवारों और बच्चों की जिंदगी को दिखाया गया है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया था। डॉक्यूमेंट्री में उस समय रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों और हमले से प्रभावित परिवारों से बातचीत भी शामिल है।

लवसिक

2 सितंबर को ही लवसिक भी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। यह मेक्सिकन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पीरियड ड्रामा है। इसकी कहानी एमिलिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश के बीच प्यार और रिश्तों की उलझनों में फंस जाती है।

गांधारी

तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह क्राइम थ्रिलर एक ऐसी मां की कहानी है जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। बेटी को बचाने की कोशिश में महिला अपनी आंखों की रोशनी खो देती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए संघर्ष जारी रखती है।

द जेंटलमैन सीजन 2

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज द जेंटलमैन का दूसरा सीजन भी सितंबर में आने वाला है। इसका दूसरा सीजन 3 सितंबर को स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और अब नए सीजन में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

द हार्ड कॉर्प्स

3 सितंबर को द हार्ड कॉर्प्स भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म एक ऐसे पूर्व सैनिक की कहानी है, जो इराक और अफगानिस्तान युद्ध से लौट चुका है। बाद में उसे एक चैंपियन बॉक्सर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड नियुक्त किया जाता है। इसके बाद कहानी में एक्शन और मुश्किल हालात देखने को मिलते हैं।

ए माइनक्राफ्ट मूवी

वीडियो गेम पर आधारित ए माइनक्राफ्ट मूवी 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म चार ऐसे लोगों की कहानी है, जो एक पोर्टल के जरिए एक रहस्यमयी और अलग दुनिया में पहुंच जाते हैं। घर वापस जाने के लिए उन्हें उस दुनिया के नियमों को समझना होगा।

द ब्रेडविनर

6 सितंबर को द ब्रेडविनर स्ट्रीम होगी। यह कॉमेडी फिल्म एक ऐसे पिता की कहानी बताती है, जिसकी पत्नी का बिजनेस सफल हो जाता है। इसके बाद घर और तीनों बच्चों की जिम्मेदारी पिता के कंधों पर आ जाती है। फिल्म इसी बदली हुई पारिवारिक स्थिति से पैदा होने वाले मजेदार हालात को दिखाती है।

द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ

रोमांस और साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों के लिए द टाइम ट्रैवलर्स वाइफ 8 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। कहानी एक ऐसे लाइब्रेरियन की है जो समय में यात्रा कर सकता है। उसकी यह असामान्य क्षमता उसकी शादीशुदा जिंदगी को भी प्रभावित करती है।

फौदा सीजन 5

लोकप्रिय साइकोलॉजिकल-पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज फौदा का पांचवां सीजन 8 सितंबर को रिलीज होगा। इस सीरीज की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसके बाद से यह अपनी इंटेंस कहानी और एक्शन के लिए चर्चित रही है।

'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट

स्नीकी पीट

क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए स्नीकी पीट भी सितंबर की लिस्ट में है। यह सीरीज 9 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। कहानी एक कॉन आर्टिस्ट की है, जो खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने जेल के साथी की पहचान अपना लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में लगातार नए मोड़ आते हैं।

चुंबक

10 सितंबर को हिंदी सिटकॉम सीरीज चुंबक रिलीज होगी। इसकी कहानी चुंबक कॉलोनी के पांच पड़ोसियों के आसपास घूमती है। अलग-अलग स्वभाव वाले इन पड़ोसियों की जिंदगी और उनके बीच होने वाली नोकझोंक दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेगी।

द परफेक्ट लाइफ

10 सितंबर को ही द परफेक्ट लाइफ भी नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह एक सस्पेंस सीरीज है, जिसमें चार ऐसे कपल्स की कहानी दिखाई गई है जिनकी जिंदगी बाहर से बिल्कुल परफेक्ट नजर आती है। लेकिन जब उनमें से एक की आग में मौत हो जाती है तो बाकी लोगों के बीच शक और सवालों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: निक्की तंबोली-अरबाज पटेल का रिश्ता टूटा? दोनों के पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘Babita Singh Reporting’ के लिए बढ़ाया 14KG, निमिषा सजयन ने फिर ऐसे घटाया वजन
'किसी को बताना मत', अमिताभ बच्चन ने खोला अपना बड़ा राज, एक्टर नहीं कुछ और बनने की थी चाहत!