Netflix TOP 10 Films: किस मूवी का NO.1 पर कब्जा, धुरंधर-मर्दानी 3 टॉप 5 में भी नहीं

Published : Apr 24, 2026, 03:56 PM IST

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है। टॉप लिस्ट में जिन फिल्मों का नाम है वो काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्मों ने रिलीज के साथ ही जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। जानते हैं टॉप 10 फिल्मों के बारे में... 

PREV
18
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में इस बार किस फिल्म ने बाजी मारी और टॉप पर जगह बनाई, ये जानकार कोई भी हैरान हो सकता है। वहीं, कई धुरंधर फिल्में तो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई।

28
1. टोस्टर

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में जिस मूवी ने नंबर वन पर कब्जा जमाया है, वो है राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर है। फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें... इन 6 TV सीरियलों की हालत सबसे ज्यादा खराब, नहीं मिल रहे दर्शक-एक पर लगेगा ताला

38
2. यूथ

नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर साउथ की हालिया रिलीज फिल्म यूथ है। ये तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

48
3. उस्ताद भगत सिंह

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह तीसरे नंबर पर है। इसी साल आई ये तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित है।

58
4. तू या मैं

आदर्श गौरव, शनाया कपूर, पारुल गुलाटी और राजेंद्र गुप्ता की फिल्म तू या मैं एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। ये मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

68
5. थ्रैश

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर फिल्म थ्रैश है। थ्रैश 2026 में आई एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे टॉमी विर्कोला ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें फोएबे डायनेवर , व्हिटनी पीक और जिमन हौंसौ लीड रोल में हैं।

78
6. दो दीवाने शहर में

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में इसी साल आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। लिस्ट में ये फिल्म नंबर 6 पर है।

88
7. धुरंधर

नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में रणवीर सिंह की धुरंधर 7वें पर है। बाकी अन्य फिल्मों की बात करें तो नंबर 8 पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 है। नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 9वें पर हैं। वहीं, साउथ की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मृत्युंजय लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें... वो स्टार किड जो BOX OFFICE पर रहा सबसे लकी, ताबड़तोड़ दी 10 HIT-8 तो 100Cr पार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories