सलमान खान ने ईद 2027 के लिए अपनी नई एक्शन फिल्म का ऐलान कर दिया है। वामशी पैदीपल्ली के निर्देशन और नयनतारा के साथ यह फिल्म फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। एक बार फिर ईद पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान का राज तय माना जा रहा है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद 2027 के लिए अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है और एक बार फिर ईद रिलीज की उनकी परंपरा को मजबूत कर दिया है।
25
SVC63— सलमान खान की नई एक्शन फिल्म की पहली झलक
फिलहाल इस फिल्म का टाइटल ‘SVC63’ रखा गया है, जिसे वामशी पैदीपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जबकि इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट एक बड़े पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है।
सलमान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद का ऐलान कर दिया... फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही वक्त आएगा... पेशेंस, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है... हाहा ।” इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
45
ईद-सलमान खान बॉक्स ऑफिस का अटूट रिश्ता
सलमान खान की फिल्में ईद पर किसी त्योहार से कम नहीं होतीं। 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', ‘एक था टाइगर’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं। ईद और सलमान का यह कनेक्शन बॉलीवुड की सबसे सफल परंपराओं में से एक बन चुका है।
सलमान खान बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार हैं, जिनकी 17 फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं। उनके नाम कई 200 करोड़ की हिट फिल्में हैं, जबकि ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब ईद 2027 के साथ एक और बड़े धमाके की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।