MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Upcoming Movie Maatrubhumi अधर में अटकी! जानिए क्यों नहीं आ रही रिलीज डेट?

Salman Khan Upcoming Movie Maatrubhumi अधर में अटकी! जानिए क्यों नहीं आ रही रिलीज डेट?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर संकट गहराता दिख रहा है। सेंसर सर्टिफिकेशन से लेकर कहानी में बदलाव तक, कई वजहों से फिल्म अटक गई है। युद्ध ड्रामा से फैमिली ड्रामा बनी इस फिल्म की रिलीज डेट अब पूरी तरह अधर में अटक गई है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 16 2026, 08:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'मातृभूमि' की रिलीज पर क्यों मंडरा रहा है संकट?
Image Credit : Facebook

'मातृभूमि' की रिलीज पर क्यों मंडरा रहा है संकट?

'मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज फिलहाल अधर में अटक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को सर्टिफिकेशन के लिए सबमिट ही नहीं की गई है। मेकर्स फिलहाल आगे के स्टेप्स को लेकर मंथन कर रहे हैं।

26
अब तक किसी विभाग ने नहीं देखी 'मातृभूमि'
Image Credit : X

अब तक किसी विभाग ने नहीं देखी 'मातृभूमि'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “इस स्टेज पर जरूरी बदलाव करने के बाद टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि स्मूद रिलीज के लिए अगला कदम क्या होगा। रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना या सीबीएफसी—किसी ने भी अभी तक फिल्म नहीं देखी है।” यानी फिल्म अभी शुरुआती मंजूरी प्रक्रिया में भी नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan Maatrubhumi Release पर संकट! आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर से करनी पड़ी शूटिंग?

36
गलवान वैली विवाद से जुड़ी थी ‘मातृभूमि’ की कहानी
Image Credit : X

गलवान वैली विवाद से जुड़ी थी ‘मातृभूमि’ की कहानी

शुरुआत में ‘मातृभूमि’ को 2020 के गलवान वैली क्लैश पर आधारित बताया गया था। लेकिन दिसंबर 2025 में टीज़र रिलीज के बाद विवाद खड़ा हो गया। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर “तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने” का आरोप लगाया।

46
विवाद के बाद बदली ‘मातृभूमि’ की दिशा
Image Credit : X

विवाद के बाद बदली ‘मातृभूमि’ की दिशा

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारत-चीन संबंधों को देखते हुए फिल्म से चीन और गलवान का सीधा जिक्र हटाने की सलाह दी गई। इसके बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ रखा गया, जिससे साफ है कि मेकर्स ने इसकी पोजिशनिंग और कहानी दोनों में बदलाव किया।

यह भी पढ़ें : Salman Khan की 'मातृभूमि' की नई हीरोइन अभिश्री सेन कौन हैं? भाईजान से है सालों पुराना कनेक्शन!

56
फैमिली ड्रामा की तरफ शिफ्ट हुई ‘मातृभूमि’ की कहानी
Image Credit : Instagram

फैमिली ड्रामा की तरफ शिफ्ट हुई ‘मातृभूमि’ की कहानी

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म को पूरी तरह री-राइट नहीं किया, बल्कि कुछ नए हिस्से जोड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “फिल्म को पूरी तरह से नहीं बदला गया है। मुंबई शेड्यूल में फैमिली सीक्वेंस और सपोर्टिंग किरदारों की लव स्टोरी जोड़ी गई है। अब फिल्म का फोकस रिश्तों और इमोशन्स पर ज्यादा है।”

66
सबसे बड़ा सवाल—'मातृभूमि' की कहानी का कॉन्फ्लिक्ट क्या?
Image Credit : Instagram

सबसे बड़ा सवाल—'मातृभूमि' की कहानी का कॉन्फ्लिक्ट क्या?

हालांकि फिल्म में कुछ वॉर सीन्स अब भी मौजूद हैं, लेकिन चीन और गलवान का जिक्र हटाने के बाद मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि असली कॉन्फ्लिक्ट क्या होगा। जब तक यह साफ नहीं होता और फिल्म को मंजूरी नहीं मिलती, इसकी रिलीज डेट तय होना मुश्किल है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Akshay Kumar की 7 सबसे बड़ी ओपनर, 'भूत बंगला' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नं. 1 बनना मुश्किल!
Recommended image2
Friday Release: बॉलीवुड और साउथ की कितनी-कितनी फिल्में हो रही इस शुक्रवार रिलीज
Recommended image3
Saiyaara Team Returns: अहान-अनीत की जोड़ी फिर साथ, 2027 में मोहित सूरी लाएंगे नई रोमांटिक फिल्म
Recommended image4
Bhooth Bangla Star Cast Fees: भूत बंगला के लिए अक्षय ने ली तब्बू से 20 गुना ज्यादा फीस, जानें बाकी स्टार्स की कमाई
Recommended image5
न पसंद का हीरो था न हीरोइन, बेमन से बनी 157 मिनट की इस फिल्म ने फिर भी फोड़ा था BO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved