O Romeo Collection Day 4: शाहिद कपूर की फिल्म का पहले सोमवार हाल, चौंका देगी कमाई

Published : Feb 16, 2026, 09:53 PM IST

शाहिद कपूर की ओ रोमियो की रिलीज उतनी धमाकेदार नहीं रही, जितनी की उम्मीद की गई थी। वहीं, रिलीज के साथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, फिल्म धीरे-धीरे कमाई में इजाफा कर रही है। इसी बीच फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है।

PREV
16
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं। हालांकि, 4 दिन में भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज है। मूवी 13 फरवरी को रिलीज हुई थी।

26
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो चौथे दिन यानी पहले सोमवार बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल आपको बताते हैं। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि अन्य दिनों की तुलना में काफी कम है। फिल्म ने अभी तक इंडिया में 34.2 करोड़ कमाए हैं।

ये भी पढ़ें... Shahid Kapoor 6 फिल्मों से BO पर करेंगे तांडव, 2026 में एक्शन-थ्रिलर ने मचाएंगे धमाल

36
ओ रोमियो की कमाई का आंकड़ा

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने पहले दिन 8.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन मूवी ने 12.65 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसने 9 करोड़ कमाए। चौथे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और मूवी ने 4.05 करोड़ कमाए।

46
ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 39.61 करोड़ का कारोबार किया था। बता दें कि इस फिल्म का बजट 125 करोड़ है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है।

56
फिल्म ओ रोमियो के बारे में

ओ रोमियो एक रोमांटिक क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म हुसैन जैदी की बुक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड है। इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी हैं।

66
शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों का हाल

शाहिद कपूर की पिछली कुछ फिल्मों के बारे में बात करें तो उनकी जर्सी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और देवा बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। जर्सी और देवा तो डिजास्टर रही। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इसी साल उनकी फिल्म कॉकटेल रिलीज होगी, इसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... छप्परफाड़ IMDb रेटिंग वाली शाहिद कपूर की 7 फिल्में, OTT पर मचा रही बवाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories