Arijit Singh ने क्यों छोड़ी सिंगिंग, Anurag Kashyap ने बताई चौंकाने वाली वजह

Published : Feb 16, 2026, 09:11 PM IST

Arijit Singh Retirement Playback Singing: अनुराग कश्यप ने बताया कि अरिजीत सिंह एक बेहद प्रतिभाशाली गायक हैं जो कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वही दिल टूटने वाले गाने गाने पड़ते हैं।

PREV
15

सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की चौंकाने वाले ऐलान ने उनके कई फैस को गहरा सदमा पहुंचाया। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अब गायक के इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि इसकी मुख्य वजह बताई है।

25

अनुराग ने अरिजीत सिंह के बारे में क्या कहा

ट्राइड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस के साथ बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा, अरिजीत सिंह ने संन्यास का ऐलान इसलिए किया क्योंकि वे एक ही तरह के गाने बार-बार गाते-गाते थक गए थे। हमेशा दिल टूटने वाले गाने। वे बेहद प्रतिभाशाली हैं।

35

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि सिंगर ने सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलाईट' का म्यूजिक दिया था। वे फिल्म मेकर भी हैं। वे अपने पूरे शहर का ख्याल रखते हैं। वे बहुत ही प्रायवेट लाइफ जीते हैं और एक ही तरह के गाने गाते रहना नहीं चाहते। अरिजीत सिंह सिर्फ दिल टूटने वाले गाने तक ही सीमित नहीं हैं।

45

अनुराग कश्यप ने कहा, “वो बहुत कुछ करना चाहता है। जब हमने निशांची की, तो उसने उस गाने के लगभग सौ वेरिएंट गाए क्योंकि किसी ने बांधा नहीं था। वो ऐसा ही है, वो अपनी शर्तों पर काम करता है। संगीत आत्मा से आता है। सच्चे गायक, संगीतकार आत्मा से काम करते हैं। अगर आप उन्हें वह जगह दें तो वे कुछ अलग ही कर दिखाते हैं। लेकिन अगर आप उनसे कहें कि ऐसा ही चाहिए, तो वे खुद को बंधा हुआ महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि वे अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पा रहे हैं।”

55

अरिजीत कै ऐलान से फैंस सकते में

बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को ऐलान किया था कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर में कोई नया काम नहीं लेंगे, और इस तरह उन्होंने अपने "शानदार" सफर का अंत किया। X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फैंस के साथ शेयर किए गए एक मैसेज में, अरिजीत ने वर्षों से मिले प्यार के लिए आभार जताया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories