Tu Yaa Main के बाद क्या सोचती हैं Shanaya Kapoor, तस्वीरों में दिखाई फिल्म

Published : Feb 16, 2026, 04:52 PM IST

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' ने ऐवरेज प्रदर्शन किया है। वहीं अब एक्ट्रेस ने उन्हें मौका दिए जाने के लिए फिल्म मेकर का थैंक्स कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए खास मैसेज शेयर किया है।

PREV
16

'तू या मैं' एक्ट्रेस शनाया कपूर ने फिल्म मेकर का आभार जताया है। हीरोइन ने अपने किरदार के बारे में बात की और मिस वैनिटी को 'एकदम बिंदास' बताया है।  एक्ट्रेस न फिल्म की हर अहम तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अलग-एलग एक्सप्रेशन दे रही हैं। 

26

शनाया ने अपने डायरेक्टर और पूरी कास्ट व क्रू का खास तौर पर आभार जताते हुए कहा, जिन्होंने उन पर भरोसा किया उनके लिए आभारी हूं। एक्ट्रेस ने फिल्म को 'हरे रंग के कपड़ों और (मगरमच्छ के) खिलौनों से भरा एक मिशन' बताया। आपको बता दें कि यह फिल्म वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ'रोमियो' के साथ रिलीज़ हुई थी।

36

शनाया ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि यह फिल्म उन्हें उस समय मिली जब उनमें सेल्फ कॉन्फीडेंस की कमी थी। अपने किरदार को एक दमदार महिला बताते हुए उन्होंने लिखा, "अवनी मगरमच्छों से बच रही है। उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया... खासकर एक दमदार महिला बनना सिखाया।

46

शनाया ने डायरेक्टर बिजय नाम्बैर और प्रोड्यसर आनंद एल राय का भी आभार जताया, जिन्होंने ऐसे सब्जेक्ट पर फिल्म बनाई, जिसका साहस दूसरे मेकर नहीं कर सकते थे। उन्होंने अपनेको-एक्टर आदर्श गौरव का जिक्र करते हुए लिखा, “नालासोपारा से अल्लाफ्लोपारा, भरपुर में टेलेंट है, ना देखोगे दोबारा...”

56

शनाया ने अंत में कहा, “आप सभी के सपोर्ट और स्नेह के लिए मैं बहुत थैंकफुल हूं। यह एक शानदार सफर था। हरे रंग के परिधानों और (मगरमच्छ के) खिलौनों से भरे अभियान का अंत। अगली बार मिलते हैं बच्छी।”

66

इस पर मेकर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हमेशा खुश रहो। ढेर सारा प्यार। और जल्द ही मिलते हैं।" वहीं, उनकी सबसे अच्छी दोस्त, उनकी बेस्टी अनन्या पांडे ने लिखा, "तुम सबसे अच्छी हो।" नव्या नवेली नंदा ने भी 'शान' के लिए अपना प्यार जताया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories