तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। काफी समय बाद तापसी किसी फिल्म में नजर आएंगी। इसी मौके पर आपको उनके मुंबई वाले घर की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं। उनका घर लग्जीरियस और अंदर से दिखने में आलीशान है।
तापसी पन्नू अपनी फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में है। हाल ही में आया फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था। 20 फरवरी को उनकी ये फिल्म देखने से पहले आप तापसी के आलीशान घर की अंदर की फोटोज देखें।
27
कहां है तापसी पन्नू का आलीशान घर
तापसी पन्नू का शानदार घर अंधेरी मुंबई में है। ये उन्होंने 2021 में खरीदा था। उनका ये अपार्टमेंट काफी लैविश है और इसमें हर लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।
तापसी पन्नू के घर की कीमत की बात करें तो ये 10 करोड़ का है। इसका इंटीरियर उन्होंने यूरोपियन और पंजाबी स्टाइल में करवाया है। घर की दीवारों पर शानदार पेंटिंग्स भी देखने को मिलती हैं।
47
तापसी पन्नू के घर का इंटीरियर है खास
तापसी पन्नू का घर पुराने यूरोपीय आकर्षण और आधुनिकता का अनूठा संगम है। उन्होंने पारंपरिक शैली को नई टेक्निक के साथ मिलाने का प्रयास किया है। घर का हर कोना आकर्षक, रंगीन और खूबसूरती से सजा हुआ है।
57
तापसी पन्नू के घर का डेकोरेशन
तापसी पन्नू के घर के कमरे एंटीक पीस, आर्ट क्राफ्ट, दीवार पर सजावटी सामान, लकड़ी और हल्के रंगों से बने स्मृति चिन्हों से भरे हुए हैं। उन्होंने अपार्टमेंट के बाहर नेमप्लेट की जगह पंख के आकार का लोगो लगवाया है।
67
कैसा है तापसी पन्नू का घर
तापसी पन्नू के घर में एक लिविंग रूम, दो बेडरूम, एक बालकनी, एक कॉफी कॉर्नर और अन्य कमरे हैं। अंधेरी पश्चिम में स्थित उनका आलीशान अपार्टमेंट कल्चरऔर डिजाइन के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।
77
तापसी पन्नू को हरियाली से प्यार
तापसी पन्नू को नेचर से काफी प्यार है। इसलिए उन्होंने अपने घर की बालकनी में कई तरह के प्लांट्स लगाकर रखे हैं। इस बालकनी से बाहर का शानदार नजारा भी देखने को मिलता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।