
साल 2026 में दुनियाभर का बॉक्स ऑफिस बड़े बजट और मेगा स्टार फिल्मों के नाम रहा। भारत में ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड तोड़े तो हॉलीवुड में ‘Michael’ और ‘Project Hail Mary’ जैसी फिल्मों ने अरबों की कमाई की। लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने का रिकॉर्ड किसी सुपरस्टार फिल्म के पास नहीं, बल्कि एक छोटी इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म ‘Obsession’ के नाम हो गया है। महज 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में 750 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा डाले हैं। यही वजह है कि ‘Obsession’ अब 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सरप्राइज फिल्म बन चुकी है।
राइटर-डायरेक्टर करी बार्कर की इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म ‘Obsession’ इस वक्त दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सनसनी बनी हुई है। फिल्म का बजट सिर्फ 7 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कमाई 750 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। यानी फिल्म ने अपनी लागत से 100 गुना ज्यादा पैसा कमा लिया है। हॉलीवुड ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी थिएटर्स में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : Hera Pheri 3 Update: परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? सामने आया वायरल खबर का पूरा सच
आमतौर पर फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में गिर जाती है, लेकिन ‘Obsession’ के साथ उल्टा हो रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड में नॉर्थ अमेरिका में 16 मिलियन डॉलर कमाए थे, जबकि दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई बढ़कर 22 मिलियन डॉलर पहुंच गई। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका के बाहर फिल्म अब तक 21 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 100 मिलियन डॉलर क्लब में एंट्री कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘Paranormal Activity’ और ‘The Blair Witch Project’ के बाद यह तीसरी ऐसी फिल्म होगी, जिसका बजट 1 मिलियन डॉलर से कम था लेकिन कमाई 100 मिलियन डॉलर के पार पहुंची।
यह भी पढ़ें : अनिल कपूर की Mr India के बच्चे 39 साल बाद दिखते हैं ऐसे, कोई बना स्टार तो कोई हुआ गायब!
2026 में ‘Michael’ और ‘Project Hail Mary’ जैसी फिल्मों ने दुनियाभर में शानदार कमाई की है। ‘Michael’ ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, लेकिन उसका बजट काफी बड़ा था। ऐसे में फिल्म अपनी लागत का करीब 5 गुना ही कमा सकी। वहीं ‘Project Hail Mary’ ने 675 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो उसके बजट का लगभग 3 गुना है। भारत की ‘धुरंधर 2’ भी इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। करीब 12 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन प्रॉफिट प्रतिशत के मामले में ‘Obsession’ सबसे आगे निकल गई।
15 मई 2026 को रिलीज हुई ‘Obsession’ की कहानी बियर नाम के एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक रहस्यमयी सुपरनैचुरल खिलौना खरीदता है, जो उसकी बचपन की दोस्त निक्की को उससे प्यार करने पर मजबूर कर देता है। लेकिन इसके बाद कहानी में खौफनाक मोड़ आते हैं और बियर की जिंदगी डरावने घटनाक्रम में बदल जाती है। फिल्म में माइकल जॉनस्टन ने बियर का किरदार निभाया है, जबकि इंडे नवारेटे निक्की के रोल में नजर आई हैं। फिल्म का प्रीमियर 5 सितंबर 2025 को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।