MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • अनिल कपूर की Mr India के बच्चे 39 साल बाद दिखते हैं ऐसे, कोई बना स्टार तो कोई हुआ गायब!

अनिल कपूर की Mr India के बच्चे 39 साल बाद दिखते हैं ऐसे, कोई बना स्टार तो कोई हुआ गायब!

अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' कि रिलीज को 39 साल हो गए हैं। शेखर कपूर के निदेशन में बनी इस साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म में अनाथ बच्चों के रूप में दिखे चाइल्ड आर्टिस्ट्स की अहम् भूमिका थी। जानिए अब वे बच्चे कहां हैं क्या कर रहे हैं...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 25 2026, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
1. करण नाथ
Image Credit : Instagram

1. करण नाथ

जिस वक्त मिस्टर इंडिया रिलीज हुई थी, उसके एक दिन पहले ही करण नाथ 4 साल के हुए थे। 24 मई 2026 को करण ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। करण एक्टर हैं और उन्होंने 'पागलपन' (2001), 'ये दिल आशिकाना' (2002), 'एलओसी: कारगिल' (2003) और 'गन्स ऑफ़ बनारस' (2020) जैसी फिल्मों में काम किया है। पिछली बार वे 'बिग बॉस OTT' (2021) में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे, जो 13वें दिन इविक्ट हो गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
2. आफताब शिवदासानी
Image Credit : Instagram

2. आफताब शिवदासानी

25 जून 2026 को 48 साल के होने जा रहे आफताब शिवदासानी 'मिस्टर इंडिया' की रिलीज के वक्त 9 साल के थे। 1999 में 'मस्त' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने वाले आफताब शिवदासानी 'कसूर' (2001), 'हंगामा' (2003), 'मस्ती' (2004), 'कमबख्त इश्क' (2009), 'ग्रैंड मस्ती' (2013), 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016), 'मस्ती 4' (2025) जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' इसी साल रिलीज होगी।

37
3.मास्टर समीर
Image Credit : Instagram

3.मास्टर समीर

मास्टर समीर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'मिस्टर इंडिया' के अलावा 'ताकतवर' (1989) और 'परिंदा' (1989) जैसी फिल्मों में काम किया। परिंदा में उन्होंने जैकी श्रॉफ के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि, आज वे कहां हैं, इसकी जानकारी पब्लिकली उपलब्ध नहीं है।

47
4. हुजान खोदाईजी
Image Credit : Instagram

4. हुजान खोदाईजी

हुजान ने 'मिस्टर इंडिया' में टीना का किरदार निभाया था, जो अरुण (अनिल कपूर) के साथ रहने वाले अनाथ बच्चों में सबसे क्यूट थीं। हुजान एक्टिंग करियर छोड़ एडवरटाइजिंग के फील्ड में गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वे Siriti में क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और वीडियो कंटेंट क्रिएटिव डायरेक्टर की हेड हैं।

57
5. अहमद खान
Image Credit : Instagram

5. अहमद खान

'मिस्टर इंडिया' के वक्त अहमद खान 13 साल के थे। 51 साल के हो चुके अहमद खान आज बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'लकीर' (2004), 'बागी 2' (2018), 'बागी 3' (2020) और 'हीरोपंती 2' (2022) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। बतौर डायरेक्टर उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू दि जंगल' इसी साल रिलीज होगी।

67
बेबी जीनत
Image Credit : Facebook

बेबी जीनत

बेबी जीनत 1980 के दशक की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' से पहले 'पुकार' और 'घर एक मंदिर' जैसी फिल्मों में अपने हुनर की छाप छोड़ी थी। बाद में उन्हें 'शुक्रिया' (1989 ) में देखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो जीनत ने अपना नाम बदल सीना रख लिया था। वे ममूटी स्टारर मलयालम फिल्म 'पप्पायुदे स्वंथम अप्पूस' (1992) में दिखाई थीं। हालांकि, जल्दी ही अपनी छोटी बहन फिरदौस दीदी के साथ इंडस्ट्री से गायब हो गईं। पब्लिकली यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि वे अब कहां और क्या कर रही हैं।

77
मिस्टर इंडिया में ये चाइल्ड आर्टिस्ट्स भी दिखे
Image Credit : Instagram

मिस्टर इंडिया में ये चाइल्ड आर्टिस्ट्स भी दिखे

'मिस्टर इंडिया' में बेबी शबिस्ता, बेबी अंजुम, तपन शाह,, वीनस पुजारी ने भी अनाथ बच्चों का रोल निभाया था। लेकिन इनका करियर चाइल्ड स्टार्स होने तक ही सिमट गया। ये अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं? पब्लिकली इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Video: भोजपुरी हसीना संग अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके, वेलकम टू द जंगल के नए गाने ने मचाया बवाल
Recommended image2
Karuppu Collection Day 10: 'करुप्पु' की जोरदार दहाड़, बीते 6 दिनों के मुकाबले की सबसे ज्यादा कमाई
Recommended image3
Chand Mera Dil Collection Day 3 : ‘सैयारा’ ना बन पाई ‘चांद मेरा दिल’, फिर भी वीकेंड में कमाए करोड़ों
Recommended image4
8000sqft में फैला है करन जौहर का बंगला, बेडरूम से लिविंग एरिया तक है आलीशान, 7 PHOTOS
Recommended image5
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: कुछ की जेब जबदस्त भारी, कुछ को लाखों में निपटाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved