
सितंबर खत्म होते ही ओटीटीदर्शकों के लिए मनोरंजन का नया महीना शुरू होने वाला है। अक्टूबर 2026 में कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, सुपरहीरो और इंटरनेशनल सीरीज का संगम देखने को मिलेगा। भारतीय दर्शकों के लिए ‘दुपहिया सीजन 2’ खास रिलीज में शामिल है, वहीं मार्वल की ‘विजनक्वेस्ट’ और ‘द डिप्लोमैट सीजन 4’ जैसी चर्चित सीरीज भी अक्टूबर में स्ट्रीम होंगी। आइए बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर और किस दिन कौन सी वेब सीरीज रिलीज होगी।
अक्टूबर की शुरुआत हिंदी ओटीटी दर्शकों के लिए ‘दुपहिया सीजन 2’ के साथ होगी। यह सीरीज 1 अक्टूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए लिस्टेड है। ‘दुपहिया’ में गजराज राव, रेणुका शहाणे और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दूसरे सीजन में कहानी एक बार फिर काल्पनिक गांव धड़कपुर की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी। इस सीजन में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी कलाकारों की टीम का हिस्सा हैं।
1 अक्टूबर को Netflix पर ‘ईस्ट ऑफ ईडन'( East of Eden) रिलीज होगी। यह जॉन स्टीनबेक के चर्चित उपन्यास पर आधारित सात एपिसोड की लिमिटेड सीरीज है। इसमें फ्लोरेंस प्यू (Florence Pugh) मुख्य भूमिका में हैं और कहानी Trask परिवार की कई पीढ़ियों, रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और आपसी संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है।
हॉरर पसंद करने वालों के लिए 7 अक्टूबर को Prime Video पर ‘कैरी’ (Carrie) आएगी। यह स्टीफेन किंग की प्रसिद्ध कहानी का नया टेलीविजन सीरीज है। सीरीज में Amber Midthunder, Matthew Lillard और Samantha Sloyan जैसे कलाकार नजर आएंगे।
और पढ़ें: Avengers Endgame Encore Review: क्या नए फुटेज के लिए दोबारा थिएटर जाना बनता है? जानें कैसी है मूवी
मार्वल के फैंस के लिए अक्टूबर की सबसे चर्चित रिलीज में ‘विजनक्वेस्ट’ (VisionQuest) शामिल है। सीरीज 14 अक्टूबर को Disney+ पर आने वाली है। इसमें Paul Bettany एक बार फिर Vision की भूमिका में लौट रहे हैं।
Netflix की चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘द डिप्लोमैट’ का चौथा सीजन 15 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए लिस्टेड है। Keri Russell एक बार फिर Kate Wyler के किरदार में दिखाई देंगी। नई कहानी में अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ उनके निजी और पेशेवर स्ट्रगल आगे बढ़ेंगे।
रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘‘नोबडी वॉन्ट्स दिस’ का तीसरा सीजन 22 अक्टूबर को Netflix पर आने वाला है। सीरीज की कहानी रिश्तों और दो अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों के बीच संबंधों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है।
अक्टूबर के आखिर में Netflix पर ‘लूपिन पार्ट 4’ स्ट्रीम होगी। Omar Sy एक बार फिर Assane Diop की भूमिका में लौटेंगे। फ्रेंच मिस्ट्री-हीस्ट सीरीज का यह अगला पार्ट Assane की कहानी को आगे बढ़ाएगा। मौजूदा रिलीज शेड्यूल के मुताबिक इसकी स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
और पढ़ें: फेस्टिवल के बीच अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, दृश्यम 3 समेत ये 11 फिल्में होंगी रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।