MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • फेस्टिवल के बीच अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, दृश्यम 3 समेत ये 11 फिल्में होंगी रिलीज

फेस्टिवल के बीच अक्टूबर में लगेगा फिल्मों का मेला, दृश्यम 3 समेत ये 11 फिल्में होंगी रिलीज

October Movie Release Date: माता के पर्व वाले महीने अक्टूबर में इस बार बॉलीवुड के कई चर्चित मूवी रिलीज होने वाले हैं। जिसमें अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’, यामी गौतम की ‘नय्यी नवेली’ शामिल हैं। इसके अलावा कई फिल्में सिनेमाघरों में आएंगी।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Sep 27 2026, 08:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

सितंबर खत्म होते ही फेस्टिवल की रौनक अक्टूबर में देखेगी, इसके साथ ही इस महीने में सिनेमाघरों में भी नई मूवी का मेला दिखेगा। फिल्मी दर्शकों के लिए यह महीना काफी खास होने वाला है। अक्टूबर में कई चर्चित सिनेमा थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ से लेकर यामी गौतम की ‘नय्यी नवेली’ तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : YouTube

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’- 2 अक्टूबर

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का अगला अध्याय ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी।

38
Image Credit : instagram

‘प्रेम कीटाणु’ -2 अक्टूबर

2 अक्टूबर को ‘प्रेम कीटाणु’ भी रिलीज होगी। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया और आफिया सैयद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।

48
Image Credit : social media

‘बोक्शी’ -9 अक्टूबर

9 अक्टूबर को ‘बोक्शी’ सिनेमाघरों में आएगी। यह मिस्ट्री और हॉरर एलिमेंट वाली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन भार्गव सैकिया ने किया है और इसमें प्रसन्ना बिष्ट समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

58
Image Credit : youtube

‘उड़ता तीर’- 9 अक्टूबर

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ भी 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में गुलशन ग्रोवर, ब्रिजेंद्र काला, राहुल बोस और राम कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

68
Image Credit : social media

‘नय्यी नवेली’ -16 अक्टूबर

यामी गौतम की ‘नय्यी नवेली’ 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फैंटेसी, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का मिश्रण है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं। फिल्म की कहानी मेरठ की एक अव्यवस्थित फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार में एक नई दुल्हन के आने के बाद हालात बदलने लगते हैं और उसके बारे में कुछ रहस्यमयी सवाल खड़े होते हैं। फिल्म में फैंटेसी और हास्य के साथ पारिवारिक रिश्तों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

78
Image Credit : social media

‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ - 16 अक्टूबर

16 अक्टूबर को राजकुमार राव स्टारर ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है। इसमें राजकुमार राव चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका में नजर आएंगे।

88
Image Credit : Facebook

अक्टूबर में साउथ की बड़ी रिलीज भी

अक्टूबर में हिंदी फिल्मों के साथ कुछ बड़ी साउथ इंडियन फिल्में भी दर्शकों के बीच पहुंचेंगी। इनमें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 16 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणाबली’ भी रिलीज के लिए सूचीबद्ध है।

एक नजर में मूवी और रिलीज डेट पर नजर डालें-

  • 2अक्टूबर-‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’-अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन
  • 2 अक्टूबर-‘प्रेम कीटाणु’-वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना
  • 2 अक्टूबर-‘पूजा मेरी जान’-हुमा कुरैशी, मृणाल ठाकुर
  • 9 अक्टूबर-‘उड़ता तीर’-आयुष्मान खुराना, सारा अली खान
  • 9 अक्टूबर ‘बोक्शी’-प्रसन्ना बिष्ट, शेरनाज़ पटेल
  • 15 अक्टूबर-‘जेलर 2’-रजनीकांत, मोहनलाल
  • 16 अक्टूबर-‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’-राजकुमार राव, वामिका गब्बी
  • 16 अक्टूबर-‘नय्यी नवेली’-यामी गौतम, राजेश दुबे
  • 16 अक्टूबर-‘रफ्तार’-राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश
  • 16 अक्टूबर-‘रणाबली’-विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 16 अक्टूबर-‘OM Chapter-1 Udhiram: The Blood Wood’-धनुष, साई पल्लवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
The Paradise Collection Day 3: नानी की 'द पैराडाइज' 100 करोड़ पार, तीसरे दिन की इतनी कमाई
Recommended image2
The Vvaan Collection Day 2: दूसरे दिन 'द वन' ने भरी उड़ान, झटके में कमा डाले इतने करोड़
Recommended image3
'अपने हसबैंड की चिंता कीजिए', किसने और क्यों मारा स्वरा भास्कर को पति से जुड़ा ताना?
Recommended image4
Bigg Boss 20: यंग डीएसए के एविक्शन का ऐलान? सलमान खान ने फिर पलटा पूरा गेम
Recommended image5
Bigg Boss 20: सलमान खान ने खोली यंग DSA के दोस्तों की पोल, बताया- 'उनके दोस्त ही उनके सगे नहीं...'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved