OTT पर सबसे ज्यादा देखने वाला शो बना FIFA, फिल्में-सीरीज-टीवी शो सबको दी पटखनी

Published : Jul 15, 2026, 01:54 PM IST
ott most watched show this week fifa world cup 2026 beats movies web series tv shows viewership

सार

OTT Most Watched Show: ऑरमैक्स इंडिया ने एक हफ्ते में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शोज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट को देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा। इस बार जो शो लिस्ट में टॉप पर है वो है फीफा वर्ल्ड कप 2026। फीफा ने व्यूअरशिप के मामले में फिल्में, वेब सीरीज और टीवी सीरियलों को पछाड़ डाला है। नीचे देखें पूरी लिस्ट...

OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार एक स्पोर्ट्स इवेंट ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। ऑरमैक्स इंडिया द्वारा जारी एक वीक की लिस्ट में फीफा वर्ल्ड कप ने रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना है। दुनियाभर के करोड़ों फुटबॉल फैंस ने इस टूर्नामेंट को लाइव स्ट्रीम किया, जिससे इसकी लोकप्रियता ने एंटरटेनमेंट कंटेंट को भी पीछे छोड़ दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म की व्यूअरशिप पर नजर रखने वाली एजेंसी ऑरमैक्स ने 6 से 12 जुलाई तक सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट की लिस्ट शेयर की है, इस लिस्ट में टॉप 10 में कौन-कौन से शोज है, जानते हैं...

ओटीटी पर मोस्ट वॉच शोज कौन से?

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की रिपोर्ट में खेल से लेकर कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा से जुड़े कई शोज शामिल हैं। जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब सहित अन्य ओटीटी पर कौन से शोज सबसे ज्यादा देखे गए, आइए जानते हैं...

1. फीफा वर्ल्ड कप इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया। अलग-अलग मैच और हाइलाइट्स ने दर्शकों को अट्रैक्ट किया। बता दें कि फुटबॉल वर्ल्ड कप को 11.3 मिलियन दर्शकों ने देखा। ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की लिस्ट में ये टॉप पर है। इसे ओटीटी जी5 पर देखा गया।

2. जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। अरशद वारसी और वीर हीरानी की इस वेब सीरीज को 10.2 मिलियन बार देखा गया। ये सीरीज लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

3. जियोहॉटस्टार पर प्रसारित भारत और इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज को भी ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसे तकरीबन 10.0 मिलियन लोगों ने देखा।

4. कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेन सीजन 2 लिस्ट में चौथे पर है। 4.9 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया ये शो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।

5. सेलिब्रिटी शेफ्स का मस्ती भरा शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जियोहॉटस्टार के इस शो को 4.8 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया।

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की लिस्ट में अन्य शोज कौन से

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू की लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छठे नंबर पर है। सोनी लिव पर स्ट्रीम इस शो को 4.7 मिलियन दर्शकों ने देखा। 7वें नंबर पर लॉकअप 2 है, जिसे 3.6 मिलियन लोगों ने देखा। ये शो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 8वें नंबर पर वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार 2 है। जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध इस सीरीज को 3.4 मिलियन बार देखा गया। 9वें नंबर पर सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम इस फिल्म को 3.1 मिलियन लोगों ने देखा। 10वें नंबर रूपाली गांगुली का शो अनुपमा हैं। जियोहॉटस्टार के इस सीरियल को 3.0 मिलियन दर्शकों ने देखा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू', अक्षय कुमार के पोस्ट से मचा बवाल
150रु में बर्तन धोता था ये एक्टर, आज 4.95 करोड़ के घर का मालिक