
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक्शन के साथ-साथ अपने कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वक्त से वो ज्यादातर कॉमेडी मूवी में नजर आएं, पर अब वो अपना रोल बदलने जा रहे हैं। 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी मूवी करने के बाद वो हैवान की भूमिका में दिखेंगे। खिलाड़ी कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया लिखा, 'बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू।' इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि क्या वो कॉमेडी फिल्मों से दूरी बनाने जा रहे हैं। तो जवाब नहीं हैं, दरअसल ये पोस्ट उनकी अपकमिंग मूवी का हिंट है। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय 8वीं फिल्म कर रहे हैं, जिसका नाम 'हैवान' है।
'हैवान' एक सस्पेंस-एक्शन-क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अक्षय अपने अपने करियर के सबसे खतरनाक किरदारों में से एक निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक खूंखार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान फिल्म के हीरो होंगे। दोनों सितारे लंबे समय बाद साथ नजर आएंगे और इस बार उनकी जोड़ी कॉमेडी नहीं, बल्कि जबरदस्त थ्रिल और टकराव लेकर आएगी।
अक्षय कुमार के पोस्ट का इशारा फिल्म के पहले टीजर की ओर है। मेकर्स आज रात (15जुलाई ) 8 बजे फिल्म का टीजर रिलीज करने जा रहे हैं, जिसके साथ फिल्म का आधिकारिक प्रमोशन भी शुरू होगा। टीजर में अक्षय के खतरनाक लुक और फिल्म की डार्क दुनिया की पहली झलक देखने को मिलेगी।
'हैवान' का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार के अलावा सायामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का भी फिल्म में खास कैमियो होगा।
इसे भी पढ़ें: 20वें दिन 'वेलकम टू द जंगल' की हालत हुई खराब, 1 करोड़ भी नहीं कमा पा रही अक्षय कुमार की ये फिल्म
मेकर्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान को एक बार फिर आमने-सामने लाएगी, लेकिन इस बार दोनों की केमिस्ट्री कॉमेडी नहीं बल्कि हाई-वोल्टेज थ्रिलर में देखने को मिलेगी।
और पढ़ें: 'गौरी हिंदू नहीं ईसाई है, जिंदगी और मजेदार हो रही है'...लव जिहाद पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।