आमिर खान की तीसरी शादी पर बवाल मचा हुआ है। उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है। वहीं, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि गौरी हिंदू नहीं ईसाई है।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर में से एक आमिर खान (Aamir Khan) अपनी लाइफ अपने मुताबिक जीने के लिए जाने जाते हैं। 61 साल की उम्र में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की। इस शादी को लेकर बवाल मच गया है। उनपर पर कई हिंदू संगठन 'लव जिहाद का आरोप लगाया है। कई धार्मिक संगठनों की ओर से फतवा जारी करने के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है। आइए बताते हैं, उन्होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर क्या कहा।
'हमारा परिवार हमेशा से समावेशी रहा है'
डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में आमिर ने कहा कि उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता आया है। उनकी दोनों बहनों ने हिंदू लड़के से शादी की है। बेटी आयरा की भी शादी एक हिंदू घर में हुई है। उनके चचेरे भाई ने एक ईसाई महिला से शादी की है। हमारी पूरी फैमिली मिलनसार और सभी धर्मों को मानने वाली हैं।
'किसी भी पत्नी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया'
आमिर ने कहा कि ना तो गौरी , ना रीना और ना ही किरण ने मुझसे शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कराया। हमारी शादी सिविल मैरिज थी। एक्टर ने यह भी बताया कि गौरी हिंदू नहीं ईसाई है। वो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती है। वो लिबरल है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, जिंदगी और मजेदार हो रही है।
इसे भी पढ़ें: 'यह हराम है', आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, मौलाना उठाया बड़ा सवाल!
आमिर के खिलाफ फतवा
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग (आमिर खान) समाज के बड़े अपराधी हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ-साथ 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो भी किसी भी तरीके से आमिर खान की हत्या करेगा, उसकी फैमिली को 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, इसके साथ ही उसका कानूनी खर्चा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा कई और संगठनों ने आमिर के खिलाफ जहरीली बातें कही हैं।
इसे भी पढ़ें: 'आमिर खान की हत्या करने वाले को 5 करोड़ का ईनाम', किसने दे डाला यह विवादित बयान?
