
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। बड़े स्टारकास्ट और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता के बावजूद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती गई है। अब हालात ऐसे हैं कि फिल्म की रोजाना की कमाई 1 करोड़ रुपये से भी नीचे पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 130.85 करोड़ रुपये हो गया है। 20 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सकी, जो इसकी उम्मीदों के मुकाबले काफी खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत कई कलाकार नजर आए हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही।
इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई और तीसरे सप्ताह तक पहुंचते-पहुंचते रोजाना का कलेक्शन 1 करोड़ रुपये से भी नीचे आ गया।
और पढ़ें: गोलमाल के 20 साल पूरे, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट, रोहित ने किया 5वीं फिल्म का ऐलान
फिल्म ने 20 दिनों में 130.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। हालांकि मूवी का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 190 करोड़ के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि यह मूवी वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपए आने वाले दिनों में पहुंच जाएगी।
और पढ़ें: 'धमाल 4' ने 5वें दिन फिर पकड़ी रफ़्तार, पहले हफ्ते में बनाएगी बड़ा रिकॉर्ड!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।