अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।अब सभी की नजर पहले हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी हुई है।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती तीन दिनों में जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज़ में धीमी जरूर हुई, लेकिन पांचवें दिन इसने फिर हल्की बढ़त दर्ज कर ली। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 83 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती 17 जुलाई को रिलीज हो रही क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' मानी जा रही है।

5वें दिन 'धमाल 4' ने कितना कलेक्शन किया?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन 'धमाल 4' ने 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह चौथे दिन (सोमवार) के मुकाबले करीब 8.6 फीसदी की बढ़त है। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 8.75 कर्रोड़ रुपये रहा था। मंगलवार को यह फिल्म देशभर में 11,077 शोज़ में चली। इसके साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये और भारत ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह ने 16 साल में खड़ा किया करोड़ों का एम्पायर, फीस से लेकर लग्जरी घरों-कारों तक सब जानिए

दुनियाभर में कितना पहुंचा 'धमाल 4' का कारोबार?

विदेशी बाजार में फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जोड़ा। इसके बाद ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेश की कमाई मिलाकर 'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 115.44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब पार कर लिया है।

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

  • पहला दिन: 14.00 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 22.50 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 28.50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 8.75 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 9.50 करोड़ रुपये

कुल भारत नेट कलेक्शन: 83.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें : गोविंदा 7 साल बाद करेंगे कमबैक, हीरो नं. 1 ने एक साथ किया दो फिल्मों का ऐलान!

‘धमाल 4’ का पहले हफ्ते का टारगेट क्या है?

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड सर्किट को उम्मीद है कि 'धमाल 4' पहले हफ्ते के अंत तक 90-100 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन हासिल कर सकती है। हालांकि 17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' रिलीज हो रही है। इसके बाद मल्टीप्लेक्स और प्रीमियम स्क्रीन का बड़ा हिस्सा नई रिलीज को मिलने की संभावना है, जिससे 'धमाल 4' की कमाई की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।

‘धमाल 4’ की कहानी और स्टारकास्ट क्या है?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' करीब दो दशक पुरानी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस बार कहानी एक मजेदार ट्रेजर हंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें गड़बड़ियों, गलतफहमियों और स्लैपस्टिक कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।