
सितंबर के पहले हफ्ते में ओटीटी पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। 1 से 6 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो, सोनीलिव और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शो रिलीज होंगे। इनमें तापसी पन्नू की ‘गंधारी’, अजय देवगन और रितेश देशमुख की ‘धमाल 4’ से लेकर ‘बिग बॉस 20’ तक शामिल हैं।
तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंधारी’ इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में तापसी बानी नाम की मां का किरदार निभा रही हैं, जिसकी छोटी बेटी भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो जाती है। बेटी की तलाश में निकली बानी एक खतरनाक चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क तक पहुंचती है। फिल्म में इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘द जेंटलमैन’ का दूसरा सीजन भी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा। यह क्राइम ड्रामा दर्शकों को एक बार फिर गैंगस्टर्स, अपराध और नए मिशन की दुनिया में लेकर जाएगा। इस सीजन में नए कलाकारों की एंट्री के साथ कहानी का दायरा भी बढ़ता नजर आएगा।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ‘धमाल 4’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और जावेद जाफरी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी और कन्फ्यूजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘लवसिक’ रिलीज होगी। यह पीरियड ड्रामा 1910 के दशक की बैकग्राउंड पर बेस्ड है। कहानी वियोलेटा नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ताकतवर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके सामने प्यार, शादी और परिवार की उम्मीदों के बीच कई चुनौतियां आती हैं।
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ भी इस हफ्ते शुरू होने वाला है। 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर शो का नया सीजन दर्शकों के सामने होगा। नए कंटेस्टेंट्स, टास्क, विवाद, दोस्ती और रिश्तों के बीच दर्शकों को एक बार फिर बिग बॉस के घर का ड्रामा देखने को मिलेगा।
इन बड़े नामों के अलावा सितंबर के पहले सप्ताह में कई अन्य कंटेंट भी रिलीज होने वाला है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।