बादशाह और ईशा रिक्खी का 5 महीने में हुआ तलाक, अलग होने पर रैपर ने बयां किया दर्द

Published : Sep 01, 2026, 07:23 AM IST
badshah and isha rikhi divorce

सार

Badshah Isha Rikhi Divorce:फेमस सिंगर बादशाह का शादी 5 महीने में ही टूट गया। उन्होंने एक्ट्रेस ईशा रिखी से अपनी राहें अलग कर ली हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए यह कंफर्म किया कि वो दोनों तलाक ले रहे हैं। सिंगर ने फैंस उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह 5 महीने पहले अपने गुपचुप शादी को लेकर सुर्खियों में थे और अब एक बार अपने तलाक की खबर को लेकर न्यूज में आ गए हैं। सिंगर की शादी में पिछले कुछ वक्त से मतभेद की खबर सामने आ रही थी। आखिरकार उनकी राहें अब ईशा रिक्खी से अलग हो गई हैं। अब कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की पुष्टि कर दी है।

बादशाह ने सोशल मीडिया पर किया तलाक का ऐलान

बादशाह और ईशा रिक्खी ने सोमवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। बादशाह ने साफ किया कि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में अलग रास्तों पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह उनका इस मामले पर आखिरी बयान है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाने से बचने को कहा।

मार्च में हुई थी शादी

बादशाह और ईशा रिक्खी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। ईशा की मां पूनम रिक्खी ने शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिसके बाद इस सीक्रेट वेडिंग की जानकारी सामने आई। शादी के कुछ समय बाद बादशाह ने भी ईशा के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था।

जुलाई से शुरू हो गई थीं रिश्ते में दरार की खबरें

बादशाह और ईशा के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें जुलाई 2026 में तेज हुई थीं। ईशा ने उस दौरान बादशाह के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक मैसेज लिखा था, जिसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद ईशा की मां पूनम रिक्खी की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रही। हालांकि, उस वक्त कपल की ओर से रिश्ते में आई परेशानी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

ईशा ने पोस्ट में कही थी दिल की बात

रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच ईशा ने जुलाई में एक भावुक पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान दिखाई नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा था कि लंबे समय तक डर की वजह से वह चुप रहीं, लेकिन अब डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हैं। इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और ज्यादा बढ़ गई थीं।

और पढ़ें:'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट

बादशाह की यह दूसरी शादी थी

बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद 2020 में उनका तलाक फाइनल हुआ था। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी भी है, जिसका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था।

और पढ़ें: निक्की तंबोली-अरबाज पटेल का रिश्ता टूटा? दोनों के पोस्ट ने खड़े किए कई सवाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Toxic Collection Day 6: पहले सोमवार 'टॉक्सिक' का बेहद बुरा हाल, 8 करोड़ के नीचे सिमटी यश की फिल्म
‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, अल्लू अर्जुन के पापा पर क्यों भड़कीं 'टॉक्सिक' स्टार यश की मां?