OTT पर इस हफ्ते आ रहीं 8 नई फ़िल्में और वेब सीरीज, जानिए क्या कहां देखें?

Published : Jul 06, 2026, 01:02 PM IST

जुलाई का दूसरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आया है। 6- 12 जुलाई के बीच कोर्टरूम थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, क्राइम सीरीज, फैमिली इमोशनल स्टोरी और इंटरनेशनल कंटेंट की शानदार लाइनअप रिलीज होने जा रही है। देखें OTT पर नया क्या आ रहा?

PREV
18
'इक्का' OTT रिलीज: कब और कहां देखें?

सनी देओल अपने करियर की पहली OTT फिल्म 'इक्का' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। यह कोर्टरूम थ्रिलर 10 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी ईमानदार वकील अर्जुन मेहरा की है, जिसे उसी शख्स का केस लड़ना पड़ता है जिसके खिलाफ वह पहले कोर्ट में खड़ा हो चुका होता है।

28
'पेद्दी' OTT रिलीज: कब और किस भाषा में होगी?

राम चरण और जान्हवी कपूर की ब्लॉकबस्टर 'पेद्दी' 9 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा एक दिहाड़ी मजदूर की कहानी दिखाती है, जो क्रिकेट के जरिए अपने गांव के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ता है। फिल्म फिलहाल तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी, जबकि हिंदी वर्जन बाद में आएगा।

38
'बाल्टी' OTT पर कब देखें?

मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा 'बाल्टी' 10 जुलाई से SonyLIV पर रिलीज होगी। फिल्म में शेन निगम लीड रोल में हैं। कहानी एक कबड्डी खिलाड़ी की है, जिसकी जिंदगी स्थानीय अपराधी से टकराव के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

यह भी पढ़ें : वेब सीरीज में इंटीमेट सीन दिया तो बॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने का शॉकिंग खुलासा

48
OTT पर आ रही I'm Not Afraid की कहानी क्या है?

8 जुलाई से Netflix पर आने वाली यह इंटरनेशनल कमिंग ऑफ एज थ्रिलर 1986 फीफा वर्ल्ड कप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी 10 साल के मिगुएल की है, जिसे एक गड्ढे में कैद बच्चा मिलता है। धीरे-धीरे यह दोस्ती एक खौफनाक रहस्य का रूप ले लेती है।

58
OTT की नई पेशकश Nothing to Lose में क्या खास है?

Netflix पर 8 जुलाई से रिलीज होने वाली यह इमोशनल ड्रामा फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है, जिसके नवजात बेटे को दुर्लभ ल्यूकेमिया हो जाता है। बेटे की जान बचाने के लिए वह डोनर की तलाश में निकलती है। फिल्म मातृत्व, संघर्ष और उम्मीद की भावनात्मक कहानी पेश करती है।

यह भी पढ़ें : रिलीज के 48 घंटे बाद ही OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, कभी लगने वाले थे 125 कट

68
Trying Season 5 कब रिलीज होगा?

पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा 'Trying' का पांचवां सीजन 8 जुलाई से Apple TV+ पर स्ट्रीम होगा। इस बार निक्की और जेसन की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उनके गोद लिए बच्चों की जैविक मां दोबारा उनकी जिंदगी में लौट आती है।

78
Parimala & Co OTT पर कब आएगी?

तमिल ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर 'Parimala & Co' 10 जुलाई से ZEE5 पर रिलीज होगी। जयराम और उर्वशी स्टारर यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो पड़ोस के एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस जांच के घेरे में आ जाता है।

88
इस हफ्ते आ रही The Westies क्यों देखें?

क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'The Westies' 12 जुलाई से Prime Video पर रिलीज होगी। न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज एक आयरिश क्राइम फैमिली के भीतर सत्ता संघर्ष, विश्वासघात और अपराध की कहानी दिखाती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories