OTT की पॉपुलर एक्ट्रेस ने हाल ही में शॉकिंग खुलासा किया। उनका कहना है कि वेब सीरीज में इंटीमेट सीन शूट करना उन्हें इस कदर भारी पड़ा कि उनका BF से ब्रेकअप हो गया।
वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन्स देकर चर्चा में आईं एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी का दर्द साझा किया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सीरीज में उनके इंटीमेट सीन्स उनके रिश्ते पर भारी पड़ गए और आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने बताया कि उनके उस वक्त के बॉयफ्रेंड को इन सीन्स से आपत्ति थी और उन्होंने डायरेक्टर से इन्हें बदलने तक की गुजारिश की थी। हालांकि, त्रिधा ने अपने प्रोफेशन को प्राथमिकता दी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ती गईं। इसी बातचीत में उन्होंने 'आश्रम सीजन 4' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया।

क्या 'आश्रम' के बोल्ड सीन्स बने त्रिधा चौधरी के ब्रेकअप की वजह?
अल्फाटॉक्स पॉडकास्ट के इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी ने खुलासा किया कि 'आश्रम' में बॉबी देओल के साथ फिल्माए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड काफी असहज थे। उन्होंने बताया कि यही विवाद धीरे-धीरे उनके रिश्ते में तनाव की वजह बना और आखिरकार दोनों अलग हो गए।
बॉयफ्रेंड ने डायरेक्टर से क्या गुजारिश की थी?
त्रिधा चौधरी के मुताबिक, उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने फिल्म के निर्देशक से मिलकर कहा था कि वह उनसे शादी करने वाले हैं, इसलिए फिल्म में मौजूद इंटीमेट सीन्स में बदलाव कर दिया जाए। एक्ट्रेस ने बताया, "उसे मेरे बोल्ड सीन्स से दिक्कत थी। वह डायरेक्टर के पास गया और कहा कि वह मुझसे शादी करने वाला है, इसलिए इन सीन्स को बदल दिया जाए।"
ब्रेकअप पर त्रिधा चौधरी ने क्या कहा?
त्रिधा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि एक्टिंग सिर्फ उनका शौक नहीं , ल्कि उनकी जिम्मेदारी और पेशा भी है। उन्होंने कहा, "मैंने उनकी बात समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि मेरा काम भी मेरी जिम्मेदारी है। जब मेरे पार्टनर ने मेरे प्रोफेशन को नहीं समझा, तो हमारा रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होता गया और आखिरकार हमारा ब्रेकअप हो गया।"
'आश्रम सीजन 4' को लेकर क्या बड़ा अपडेट मिला?
इसी बातचीत में त्रिधा चौधरी ने यह भी पुष्टि की कि 'आश्रम सीजन 4' पर काम जारी है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर प्रकाश झा की टीम फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। बकौल एक्ट्रेस, "सीजन 4 की स्क्रिप्ट बेहद दमदार है। इसमें एक बार फिर बॉबी देओल और मेरी वापसी होगी।" हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
'आश्रम' से कैसे बदली त्रिधा चौधरी की जिंदगी?
त्रिधा चौधरी ने टीवी शो 'दहलीज' से पहचान बनाई थी, लेकिन उन्हें असली पॉपुलैरिटी 2020 में रिलीज हुई 'आश्रम' से मिली। बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल के साथ उनके बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में रहे। इस सीरीज ने उन्हें स्टारडम दिलाया, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें अपने रिश्ते की कीमत भी चुकानी पड़ी।
