
अगर आप इस सप्ताह वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। 20 से 24 जुलाई 2026 के बीच Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV और Apple TV+ जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें साइंस-फिक्शन, रोमांस, कॉमेडी, पीरियड ड्रामा और स्पोर्ट्स जैसी कई अलग-अलग शैलियों का मनोरंजन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते की नई OTT रिलीज के बारे में।
OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar, रिलीज डेट: 24 जुलाई
'द बिग बैंग थ्योरी' के फैंस के लिए यह सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है। Chuck Lorre और Bill Prady द्वारा बनाई गई यह सीरीज पॉपुलर शो का तीसरा स्पिन-ऑफ है। कहानी स्टुअर्ट ब्लूम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक ऐसे डिवाइस को नुकसान पहुंचा देता है, जिससे कई मल्टीवर्स बन जाते हैं। इसके बाद शुरू होती है रोमांच और कॉमेडी से भरपूर कहानी होगी।
और पढ़ें - Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन हुए बीमार? ICU में सर्जरी फिर इलाज ऐसे कराया
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix, रिलीज डेट: 24 जुलाई
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर 'मुसाफिर कैफे' एक खूबसूरत मॉनसून रोमांस सीरीज है। भोपाल और मसूरी की खूबसूरत लोकेशंस पर आधारित यह कहानी तीन ऐसे मुसाफिरों की है, जिनकी जिंदगी अचानक तरीके से एक-दूसरे से जुड़ जाती है। यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे के फेमस नॉवेल पर आधारित है।
OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video, रिलीज डेट: 24 जुलाई
केके मेनन इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में एक ऐसे स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूल को नई पहचान दिलाने की कोशिश करता है। सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और प्राची शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
केविन हार्ट स्टारर यह कॉमेडी फिल्म एक 40 साल के व्यक्ति की कहानी है, जो गलती से Gen-Z युवाओं की बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है। इसके बाद मजेदार घटनाओं और हंसी से भरपूर सफर शुरू होता है।
OTT प्लेटफॉर्म: SonyLIV, रिलीज डेट: 24 जुलाई
मलयालम स्टार टोविनो थॉमस की यह पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म साल 1958 के केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में वह कृष्णा पिल्लई नाम के एक दबंग शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो गांव का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बन जाता है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का खास कैमियो भी देखने को मिलेगा।
और पढ़ें - जंतर-मंतर की तस्वीरें देख टूटा सोनाक्षी सिन्हा का दिल, बोलीं - 'स्टूडेंट्स की हड्डियां टूटीं और....'
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix, रिलीज डेट: 23 जुलाई
लोकप्रिय वेस्टर्न ड्रामा Ransom Canyon अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार कहानी में स्टेटन किर्कलैंड और क्विन ओ'ग्रेडी के रिश्ते में बढ़ते मतभेद और नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा ड्रामा और इमोशन मिलेगा।
OTT प्लेटफॉर्म: Apple TV+ रिलीज डेट: 24 जुलाई
यह स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी की कहानी दिखाती है, जो अपने संघर्ष कर रहे क्लब को बचाने के लिए पिकलबॉल की दुनिया में कदम रखता है। फिल्म में जेक जॉनसन, बेन स्टिलर, एड हैरिस और मैरी स्टीनबर्गन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज में हर उम्र और हर पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। अगर आपको साइंस-फिक्शन पसंद है तो Stuart Fails To Save The Universe, रोमांटिक ड्रामा के लिए Musafir Cafe, कॉमेडी के लिए Adarsh Baal Vidyalaya और पीरियड ड्रामा के लिए Pallichattambi आपके वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं Ransom Canyon Season 2, The Dink और 72 Hours भी इस हफ्ते का मनोरंजन दोगुना करने के लिए तैयार हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।