Amitabh Bachchan Blog Post About ICU and Surgery: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर अपनी हालिया सर्जरी और ICU में रहने का खुलासा किया है। इस पोस्ट के बार से फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर फैंस चिंतित हो गए हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सर्जरी, आईसीयू (ICU) में बिताए समय और उसके बाद के मुश्किल रिकवरी फेज का जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सर्जरी कब हुई और किस वजह से करानी पड़ी, लेकिन उनकी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ा दी है। 

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग किया सर्जरी का जिक्र

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वह अस्पताल में भर्ती रहे, जहां उनकी सर्जरी हुई और आईसीयू में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की निगरानी में उनका इलाज चला। हालांकि उन्होंने बीमारी या ऑपरेशन से जुड़ी कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की। उन्होंने लिखा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय सबसे कठिन होता है। यह दौर न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक और व्यावहारिक रूप से भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

और पढ़ें - TV Spoilers: सहर-मन्नत और अनुपमा में मचेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, 5 TV Serial में आएंगे टर्निंग ट्विस्ट

बिग बी ने रिकवरी को बताया सबसे मुश्किल दौर

अमिताभ बच्चन ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है, जब मजबूत इंसान को भी हार का सामना करना पड़ता है। उनके अनुसार, कुछ लोग हिम्मत के साथ इस मुश्किल समय से बाहर निकलते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी पुरानी उपलब्धियों की यादों के सहारे आगे बढ़ते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में सकारात्मक संदेश देते हुए लोगों से स्वस्थ और खुश रहने की कामना भी की। लिंक में क्लिक करके पढ़ें पूरा ब्लॉग - https://www.tumblr.com/srbachchan/822695426951102464

X पर पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

ब्लॉग के अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "The game has ended! But the work is still going on." (खेल खत्म हो गया है, लेकिन काम अभी भी जारी है।) इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगीं। कई फैंस ने इसे उनकी सेहत से जोड़कर देखा और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे। अमिताभ बच्चन की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके लिए ढेरों शुभकामनाएं भेजीं। कई लोगों ने लिखा कि वे उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि अन्य ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी।

और पढ़ें - Hema Malini Emotional Interview: धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी, परिवार को लेकर कही बड़ी बात

पहले भी उड़ी थीं तबीयत खराब होने की अफवाहें

गौरतलब है कि मई 2026 में भी अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर खबरें सामने आई थीं। उस समय रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि वह केवल नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे।

अमिताभ बच्चन लगातार अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। वह फिल्मों, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर पहले की तरह एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग करते हुए भी देखा गया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन की ओर से उनकी सर्जरी या हेल्थ कंडीशन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन उनके ब्लॉग के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।