Hema Malini Praises Dharmendra as Husband: धर्मेंद्र को याद करते हुए अब हेमा मालिनी ने कुछ इमोशनल बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों संग  के प्यार भरे संदेश ने इस बातचीत को बेहद भावनात्मक बना दिया।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को याद करते हुए कई भावुक बातें शेयर कीं। बातचीत के दौरान वह कई बार भावुक हो गईं और बताया कि धर्मेंद्र सिर्फ उनके जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत थे। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद धर्मेंद्र ने कभी भी उनके करियर या सपनों के बीच रुकावट नहीं बनने दी। हेमा मालिनी ने बताया कि शादी के बाद भी धर्मेंद्र ने उन्हें हमेशा अपने काम और जुनून को जारी रखने के लिए इंस्पायर किया। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि अब घर पर रहो या फिल्मों और डांस से दूरी बना लो। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र जानते थे कि वह एक कलाकार और डांसर हैं, इसलिए उन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। वह अक्सर कहते थे कि जो काम कर रही हो, उसे कभी मत छोड़ना और आगे बढ़ते रहना।

'धर्मेंद्र जैसा जीवनसाथी दोबारा नहीं मिल सकता'

अभिनेत्री ने कहा कि धर्मेंद्र की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उनके अनुसार, वह उनके जीवन, परिवार और करियर का सबसे मजबूत सहारा थे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती और उन्हें याद करना आज भी बेहद भावुक कर देता है। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब वह अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल को अपने पिता की कमी महसूस करते हुए देखती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियां आज भी अपने पिता को बहुत याद करती हैं और उनके जाने से परिवार में जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भर सकता।

और पढ़ें - 'ठरकी नहीं हैं मेरे पति...' राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा को फटकारा, कहा ये सब

ईशा और अहाना ने मां के लिए भेजा इमोशनल मैसेज

इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी को उनकी दोनों बेटियों के खास संदेश भी सुनाए गए। अहाना देओल ने अपनी मां की हिम्मत, संघर्ष और सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के रिश्ते और संस्कारों ने ही उन्हें आज का इंसान बनाया है। वहीं ईशा देओल ने अपनी मां के लिए प्यार जताते हुए कहा कि उन्हें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी कहलाने पर गर्व है। उन्होंने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए कहा कि जिस मजबूती से उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

और पढ़ें - 50Cr के आलीशान घर में रहती हैं अंकिता लोखंडे, देखें लग्जरी आशियाने की झलक

परिवार की एकता को सबसे ज्यादा महत्व देते थे धर्मेंद्र

हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को एकजुट रखने में विश्वास करते थे। वह चाहते थे कि पूरा परिवार साथ रहे और हर खुशी-दुख मिलकर बांटे। यही वजह है कि आज भी उनका परिवार उनके दिए हुए संस्कारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।