Gautami Kapoor reacts to Ram Kapoor kissed Shreya Kalra controversy: 'Lock Upp' में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर टास्क के दौरान अनकंफर्टेबल करने का आरोप लगाया है। अब इस पर राम की पत्नी गौतमी कपूर ने उनका बचाव किया है।
Lock Upp सच या सजा इन दिनों लगातार विवादों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट राम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह कंटेस्टेंट श्रेया कालरा का वह आरोप है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक टास्क के दौरान राम कपूर ने उन्हें बार-बार माथे और गाल पर किस किया, जिससे वह अनकंफर्टेबल महसूस हुईं। अब इस पूरे विवाद पर राम कपूर की पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। जानें गौतमी कपूर ने राम कपूर के पक्ष में क्या-क्या कहा।
गौतमी कपूर ने किया राम कपूर का बचाव
गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि लोग शो के एडिटेड एपिसोड देखकर राम कपूर के बारे में गलत राय बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग राम को 'थरकी', 'स्लीज' और गलत इरादों वाला इंसान बता रहे हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। गौतमी ने कहा कि राम कपूर दिल के बेहद साफ इंसान हैं और वह बिना किसी रणनीति के शो में गए हैं। अगर उनकी नीयत गलत होती, तो घर के दूसरे कंटेस्टेंट शुरुआत में ही इसका विरोध करते।
और पढ़ें - 'मेरी Ex एकसाथ 7 लोगों को डेट कर रही थी...' TV एक्टर करण वाही के बयान पर बवाल
श्रेया कालरा के आरोप पर कही ये बात
गौतमी कपूर का मानना है कि यह मामला तब सामने आया, जब राम कपूर ने श्रेया कालरा को गैंग लीडर बनने के लिए सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि शो के सभी कंटेस्टेंट कई हफ्तों से बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं और दर्शकों तक सिर्फ एडिटेड फुटेज ही पहुंचती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के बारे में जल्दबाजी में फैसला नहीं सुनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी के खिलाफ जहरीले कमेंट न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आखिर तक अपने पति के साथ खड़ी रहेंगी और उन्हें पूरा समर्थन देंगी।
और पढ़ें - 50Cr के आलीशान घर में रहती हैं अंकिता लोखंडे, देखें लग्जरी आशियाने की झलक
क्या हैं श्रेया कालरा के आरोप?
श्रेया कालरा ने शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान कहा था कि एक टास्क के दौरान राम कपूर ने उनके गाल और माथे पर कई बार किस किया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता भी उन्हें इतनी बार किस नहीं करते। श्रेया ने साफ किया कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा हुआ तो वह सीधे राम कपूर से इस बारे में बात करेंगी। फिलहाल इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। हालांकि, अभी तक राम कपूर की ओर से इस मामले पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।
