
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को लेकर बड़ा हल्ला मचा हुआ था। दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की सुपरहिट मानी जा रही फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब साबित होगी। लेकिन रिलीज के बाद जो आंकड़े सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं। आंकड़े ऐसे हैं कि पाकिस्तान के मुंह पर ही तमाचा लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दर्शकों से बिल्कुल भी रिस्पॉन्स नहीं मिला और पहले ही दिन इसकी हालत बेहद खराब हो गई। आलम यह है कि इसे पहले ही दिन कई थिएटर्स से उतार दिया गया है।
मेरी ल्यारी 8 मई 2026 को पाकिस्तान में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को पाकिस्तान में शुरुआत से ही चर्चा थी कि यह ‘धुरंधर’ का जवाब है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों से बिल्कुल उल्टा रहा। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़, पहले दिन इस फिल्म के सिर्फ 22 टिकट बिके। कहा यह तक जा रहा है कि फिल्म का इतना निराशाजनक प्रदर्शन देखते हुए पहले दी ही इसे कई सिनेमाघरों से हटा दिया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर इस फिल्म का लगातार मजाक उड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Karuppu First Review: सूर्या-तृषा की 'करप्पु' का पहला रिव्यू, रेटिंग ने उड़ाई मेकर्स की नींद!
फिल्म की कहानी ल्यारी की लड़कियों के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है। इसमें बताया गया है कि कैसे वहां लडकियां रूढ़ीवाद के खिलाफ लड़ते हुए समाज में एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, यह कहानी दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह फेल रही। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन उसका पाइरेटेड वर्जन वहां देखा गया। इसी विवाद के बाद कथित तौर पर ‘मेरा ल्यारी’ जैसी फिल्में बनाने की चर्चा शुरू हुई थी, ताकि स्थानीय कहानी को दिखाया जा सके।
यह भी पढ़ें : Karuppu Shows Cancelled : CM विजय की मेहरबानी भी ना आई काम, क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शो
'मेरा ल्यारी' का डायरेक्शन अबू अलीहा ने किया है। फिल्म में आयशा उमर, दनानीर मोबीन, सामिया मुमताज़ और ट्रिनेट लुकास जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को पाकिस्तान की सिंध सरकार का समर्थ मिला था। उन्होंने खुलकर इस फिल्म को प्रमोट किया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद फिल्म की किरिकिरी हुई और यह पहले ही दिन डिजास्टर साबित हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।