Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 2 : 'पति पत्नी और वो 2' हिट या फ्लॉप? दूसरे दिन कैसा रहा हाल

Published : May 17, 2026, 11:06 AM IST
Pati Patni Aur Woh Do Day 2 Collection.

सार

Pati Patni Aur Woh Do Box Office पर धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन कुछ संभली। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले अच्छा उछाल देखने को मिला। आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह कॉमेडी ड्रामा वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगा रही है।

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गाबी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को पॉजिटिव मौत पब्लिसिटी का फायदा मिलना शुरू हो गया है। अब सबकी नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, क्योंकि उसके बाद वीकडेज में कमाई गिरने की आशंका जताई जा रही है।

'पति पत्नी और वो दो' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक 'पति पत्नी और वो दो' ने शनिवार को भारत में लगभग 5.75 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया। फिल्म को 6717 शोज मिले थे और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 16 प्रतिशत रही। वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। शुक्रवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 12 प्रतिशत रही थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 43.8 फीसदी का इजाफा हुआ। दो दिन में भारत्त में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म में 2 करोड़ रुपए विदेशों से कमाए हैं। कुल मिलाकर दुनियाभर में इस फिल्म ने ग्रॉस 13.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें : Karuppu Collection Day 2: सूर्या-तृषा की 'करुप्पु' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस! जानें दूसरे दिन की कमाई

2019 की ‘पति पत्नी और वो’ से पीछे चल रहा दूसरा पार्ट

'पति पत्नी और वो दो' की तुलना लगातार 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' से की जा रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थे। उस फिल्म ने पहले दिन 9.1 करोड़ रुपए और दूसरे दिन 12.33 करोड़ रुपए कमाए थे और भारत में उसका लाइफ टाइम कलेक्शन 84.56 करोड़ रुपए हुआ था।

रविवार की कमाई पर टिकी निगाहें

फिल्म के पास अभी वीकेंड का एक और बड़ा दिन बचा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल आता है, तो यह वीकडेज के लिए मजबूत आधार बना सकती है। हालांकि अगर रविवार को ग्रोथ सीमित रही, तो सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : MTV Splitsvilla 16 Winner: गुल्लू-कैरा ने जीता 'स्प्लिट्स विला 16', जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

'पति पत्नी और वो दो' स्टार कास्ट-क्रू मेम्बर्स

'पति पत्नी और वो दो' कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। फिल्म को फैमिली एंटरटेनर और मॉडर्न रिलेशनशिप ड्रामा के तौर पर प्रमोट किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा
Salman Khan मरते-मरते बचे, खुद सुनाई डरावनी कहानी, बोले- डेढ़ मिनट तक अटकी रही सांस