Karuppu box office collection: तमिल फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर इस फिल्म की दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू और सूर्या के मास एक्शन अवतार ने फिल्म को जबरदस्त फायदा पहुंचाया है। वीकेंड में फिल्म के और बड़ी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। रिलीज से पहले देरी और शो कैंसिलेशन जैसी दिक्कतों का सामना करने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली, जिससे साफ है कि ऑडियंस के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है और फैंस सूर्या के दमदार एक्शन अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'करुप्पु' की दूसरे दिन की कमाई में आया बड़ा उछाल

Sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 'करुप्पु' ने रिलीज के दूसरे दिन 23.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से देखें तो दूसरी दिन की कमाई में लगभग 51 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 45.04 करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन 38.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया यह उछाल साफ दिखाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay के बारे में ऐसा क्या पूछ लिया कि भड़क गई एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो

ओवरसीज मार्केट में भी दौड़ रही 'करुप्पु'

'करुप्पु' सिर्फ भारत में ही कमाई नहीं कर रही, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी जमकर नोट छाप रही है। पहले दिन विदेशों में इस फिल्म ने ग्रॉस 11 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन वहां इसकी ग्रॉस कमाई 10 करोड़ रुपए रही। इसके साथ ही दुनियाभर में 'करुप्पु' का कलेक्शन ग्रॉस 66.04 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म भारत में नेट 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी तो वहीं वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच जाएगी।

सूर्या ने फैंस और टीम को कहा धन्यवाद

शनिवार शाम सूर्या ने X पर वीडियो शेयर कर फैंस और फिल्म की टीम का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “दुनियाभर से हमें जो प्यार, नाम और सम्मान मिल रहा है, उसका श्रेय पूरी #Karuppu टीम को जाता है, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और कड़ी मेहनत की।” उन्होंने आगे प्रोड्यूसर्स और टेक्निकल टीम को टैग करते हुए लिखा, “हमारी फिल्म को पूरा सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद। आपने दिन-रात मेहनत करके इस फिल्म को खास बनाया।” म्यूजिक डायरेक्टर के लिए सूर्या ने लिखा, “साई! आपका धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। थिएटर्स में इस फिल्म का जो माहौल और जश्न दिख रहा है, उसकी रीढ़ आप हैं।” डायरेक्टर RJ Balaji के लिए सूर्या ने कहा, “आपने मुझसे ब्लॉकबस्टर का वादा किया था और आपने सभी का प्यार जीत लिया। आपकी सोच और मेहनत को सलाम।”

यह भी पढ़ें : MTV Splitsvilla 16 Winner: गुल्लू-कैरा ने जीता 'स्प्लिट्स विला 16', जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

फिल्म 'करुप्पु' में क्या है खास?

करुप्पु में सूर्या एक ऐसे फाइटर के रोल में नजर आ रहे हैं, जो कोर्ट में भी लड़ाई जीतना जानता है। फिल्म में उनका किरदार एक वकील का है। फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने मिलकर लिखा है।फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा स्वासिका, इंद्रांस, योगी बाबू, शिवादा, नैटी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में हैं।