Malavika Mohanan angry reaction on Vijay question: मीडिया द्वारा पूछे गए भद्दे और सनसनीखेज सवालों पर एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि थलापति विजय उनके अच्छे दोस्त हैं और वे उनका बहुत सम्मान करती हैं। वायरल वीडियो में पत्रकार ने विजय और तृषा कृष्णन को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर मालविका असहज दिखीं।
तमिल और मलयालम फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पूछे गए सवालों पर खुलकर नाराज़गी जताई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कुछ पत्रकार लगातार बेहद भद्दे और गैरज़रूरी सवाल पूछ रहे थे, जो सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए थे। मालविका ने बिना सवाल का पूरा खुलासा किए साफ कहा कि वे पिछले सात सालों से विजय को जानती हैं और उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती हैं। उनका यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूजर्स ने पत्रकारों के व्यवहार पर सवाल उठाए।

भद्दे सवालों पर फूटा मालविका का गुस्सा
मालविका मोहनन ने X पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं कल एक इवेंट में गई थी और तमिलनाडु मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मान है, लेकिन उनमें से कुछ लोग लगातार बेहद भद्दे सवाल पूछ रहे थे, जो पूरी तरह गैरज़रूरी और सनसनीखेज थे।” एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “मैं पिछले सात सालों से विजय सर को जानती हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं और उन्हें अपना दोस्त कहने पर गर्व महसूस करती हूं। उनकी यात्रा को करीब से देखना किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा है। मैं चाहूंगी कि भविष्य में मीडिया इंटरैक्शन सम्मानजनक और संवेदनशील तरीके से किए जाएं, ताकि सभी के लिए माहौल बेहतर बना रहे।”
यह भी पढ़ें : Mouni Roy का दिशा पाटनी संग शादी का ऐलान? वायरल पोस्ट ने मचाई इंटरनेट पर खलबली!
विजय और तृषा को लेकर पूछा गया था सवाल
मालविका का पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उस इवेंट का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में एक पत्रकार उनसे पूछता दिखा, “जहां-जहां विजय सर जाते हैं, वहां तृषा भी होती हैं। क्या आपको पता है उनके साथ कैसे ट्रैवल करना है?” यह सवाल सुनते ही मालविका ने हैरानी जताते हुए जवाब दिया, “आप लोग मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं?” इस दौरान उनसे विजय की सरकार को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अभी शुरुआत ही की है, तो सरकार के बारे में मैं क्या कह सकती हूं?”
यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay के बाद राजनीति में एंट्री लेंगी तृषा कृष्णन? वायरल वीडियो में खुद खोला राज
विजय संग दोस्ती पर क्या बोलीं मालविका मोहनन?
मालविका मोहनन और विजय ने फिल्म मास्टर में साथ काम किया था। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में साफ कर दिया कि वे विजय को सिर्फ एक सम्मानित दोस्त और प्रेरणादायक शख्सियत के रूप में देखती हैं।
कई भाषाओं की फिल्मों में बना चुकी हैं पहचान
मालविका मोहनन ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म Pattam Pole से की थी। इसके बाद उन्होंने Beyond the Clouds, Petta, Master, Thangalaan और Yudhra जैसी फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज वे तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं।
