Trisha Krishnan On Politics Entry: थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तमिल सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन राजनीति में आने के कयासों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर अपना नज़रिया पेश किया था। तृषा के फैन्स इस वीडियो ताजा कयासों के जवाब में रूप में देख रहे हैं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें हो रही हैं तो कभी राजनीति में एंट्री की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इसी बीच अब उनका एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। ‘पोन्नियिन सेलवन’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए इस इंटरव्यू में तृषा ने राजनीति में आने के सवाल पर बेहद साफ जवाब दिया था। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे वायरल अफवाहों का करारा जवाब बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल इंटरव्यू में तृषा कृष्णन का जवाब

Ponniyin Selvan के प्रमोशनल इवेंट के दौरान होस्ट ने तृषा से पूछा था, “आपने कुंदवई का किरदार राजनीतिक समझदारी के साथ निभाया। क्या आपकी राजनीति में दिलचस्पी है? क्या आप राजनीति में एंट्री लेंगी?” इस सवाल पर तृषा ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, “ईमानदारी से कहूं तो इसकी कोई संभावना नहीं है। मैं राजनीति में नहीं आऊंगी। मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता। मैं उसमें कुछ नहीं कर सकती।”

यह भी पढ़ें : Karuppu First Review: सूर्या-तृषा की 'करप्पु' का पहला रिव्यू, रेटिंग ने उड़ाई मेकर्स की नींद!

तृषा ने कहा था- मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं

इससे पहले एक इंटरव्यू में तृषा ने मुस्कुराते हुए कहा था, “मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं।” उनकी इसी एक लाइन पर सालों तक सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग होती रही। अब कुछ लोग इसे Vijay की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर नई अफवाहें फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Karuppu Shows Cancelled : CM विजय की मेहरबानी भी ना आई काम, क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शो

20 साल से कायम है तृषा कृष्णन का स्टारडम

तृषा ने साल 2002 में आई Mounam Pesiyadhe से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कम समय में ही खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया। उन्होंने Ghilli, Thirupaachi, Abhiyum Naanum और 96 जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। Ponniyin Selvan में कुंदवई के किरदार ने तृषा के करियर को नई ऊंचाई दी। उनकी एक्टिंग की फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने जमकर तारीफ की। कई लोगों का मानना है कि इस फिल्म के बाद तृषा ने फिर से अपने करियर की पीक हासिल कर ली। तृषा तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। खास बात यह है कि दो दशकों से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। उनकी नई तमिल फिल्म 'करुप्पु' 14 मई 2026 को रिलीज हुई है, जिसमें उनके अपोजिट सूर्या की मुख्य भूमिका है।