
आयुष्मान खुराना की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ था, मगर बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नजर नहीं आया। इसने पहले दिन जो कमाई की है, वह आयुष्मान के करियर की सबसे कमजोर ओपनिंग्स में से एक मानी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सुपरहिट ‘पति पत्नी और वो’ (2019 ) की ओपनिंग का आधा आंकड़ा भी नहीं छू पाई। हालांकि दर्शकों ने फिल्म की स्टार कास्ट और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ जरूर की है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3.85 करोड़ रुपए की कमाई की। बताया जा रहा है कि फिल्म देशभर में 6554 शोज में रिलीज हुई थी, लेकिन ऑक्यूपेंसी काफी कम रही। मॉर्निंग शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 5.38%, दोपहर के शोज में 10.92% और शाम के शोज में लगभग 10.46% दर्ज की गई। यही वजह रही कि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से काफी कमजोर साबित हुई। हालांकि दर्शकों ने फिल्म की स्टार कास्ट और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ जरूर की है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 OTT: 'धुरंधर 2' के लिए पाकिस्तान में पागलपन, आधी रात नेटफ्लिक्स पर टूट पड़े लोग
यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो' की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका थी। उस फिल्म ने पहले दिन करीब 9.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। अगर आंकड़ों को देखें तो ‘पति पत्नी और वो 2’ पहले पार्ट के मुकाबले आधी कमाई तक भी नहीं पहुंच सकी।
फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय मिली-जुली रही। कुछ लोगों ने फिल्म की कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की, जबकि कई दर्शकों का मानना था कि फिल्म पुराने और रिपीटेड जोक्स पर ज्यादा निर्भर करती है। हालांकि, मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की एक्टिंग को लगभग हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
यह भी पढ़ें : Aakhri Sawal Movie Review: कैसी है संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल'? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
कहानी प्रजापति नाम के एक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी पत्रकार अपर्णा से हुई है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वह अपनी दोस्त चंचल को उसके बॉयफ्रेंड के साथ भागने में मदद करने के लिए उसका नकली बॉयफ्रेंड बनने का नाटक करता है। इसके बाद गलतफहमियों और अफरातफरी से भरी कॉमेडी शुरू हो जाती है, जो दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।