Dhurandhar 2 OTT Release के लिए तैयार है। रणवीर सिंह स्टारर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 5 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान में इसकी OTT रिलीज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज होते ही Netflix का सर्वर क्रैश हो गया है।

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने के लिए तैयार है। 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म 5 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। हालांकि भारत में रिलीज से पहले ही पाकिस्तान में इसकी OTT स्ट्रीमिंग शुरू होने की खबर ने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में Netflix पर फिल्म आते ही सर्वर तक क्रैश हो गया। इसी बीच फैंस भारत में इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि OTT वर्जन में कुछ ‘अनदेखे’ और ‘रॉ’ सीन्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत से पहले पाकिस्तान में OTT पर आई 'धुरंधर 2'

भारत से पहले पाकिस्तान में फिल्म की OTT रिलीज की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां Netflix पर फिल्म पहले ही उपलब्ध करा दी गई। इस खबर की पुष्टि पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज @kaam_wali_baat पर की। माविया उमर फारूकी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पाकिस्तान में आज ही ‘धुरंधर’ रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया। पाकिस्तानियों को बस इसी बात का इंतजार था कि रात 12 बजे Netflix फिल्म डाले और सब एक साथ क्लिक करें। यहां ‘धुरंधर’ का क्रेज इसी तरह देखने को मिला है।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View post on Instagram

OTT वर्जन में दिखेंगे ‘अनदेखे’ सीन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक OTT वर्जन में फिल्म के कुछ ‘रॉ’ और ‘अनदेखे’ मोमेंट्स भी शामिल किए गए हैं, जो थिएटर वर्जन में नहीं थे। यही वजह है कि जिन्होंने फिल्म पहले ही देख ली है, वे भी OTT रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि पाकिस्तान में पहले रिलीज होने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रीजनल स्ट्रीमिंग राइट्स या अलग-अलग OTT रिलीज शेड्यूल की वजह से हुआ हो सकता है।

भारत में OTT पर कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

Dhurandhar 2 का डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे तय किया गया है, जबकि फिल्म 5 जून से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, उदयबीर संधू और मानव गोहिल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

1800 करोड़ कमाकर बनी बड़ी ब्लॉकबस्टर

फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब OTT रिलीज को लेकर भी जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।