
Pawan-Akshara Controversy: भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान यानी पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आने लगीं। धीरे-धीरे उनके कथित अफेयर के चर्चे भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच तक होने लगे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और एक बुरे मोड़ पर उनका ब्रेकअप हो गया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वक्त के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। हालांकि, अब पवन सिंह के एक वीडियो ने इसे फिर चर्चा में ला दिया है।
ब्रेकअप के सालों बाद पवन सिंह ने सार्वजनिक मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। इसके बाद दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई और किन वजहों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं, जिसका अंत ब्रेकअप पर हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक थी। फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री के बीच उनके निजी रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे। एक समय ऐसा भी था, जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा और पवन सिंह के बीच नजदीकियां पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद बढ़ी थीं। नीलम सिंह ने कथित तौर पर साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उस मुश्किल दौर में पवन सिंह अकेले पड़ गए थे और इसी दौरान अक्षरा सिंह उनकी जिंदगी में आईं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे।
ये भी पढ़ें : 'अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही..', अक्षरा को 'बाबू-बेटा' कहने पर भड़की पत्नी, पवन सिंह को सुनाई खरी-खोटी
दोनों को साथ देख फैंस को उम्मीद थी कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह जल्द शादी करके एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताएंगे। लेकिन अचानक उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। इसी बीच खबर आई कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया और दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे।
पवन सिंह ने 2018 में अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली। उस समय अक्षरा सिंह के साथ उनके कथित रिश्ते की भी खूब चर्चा हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा को पवन सिंह की शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।