
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। खासकर जबसे उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफ़ी मांगी है, तभी से यह मामला सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के बिपिन इंद्रजीत सिंह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है वे हालिया मामले से जुड़े हुए हैं। इन वीडियो में बिपिन सिंह को कथिततौर पर पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी रहीं ज्योति सिंह के बारे में बात करते देखा जा सकता है। नज़र डालिए दोनों वीडियोज पर...
एक वायरल वीडियो में बिपिन इंद्रजीत सिंह कह रहे हैं, "आज तक मैंने बेटा बोला है और मरने तक बेटा बोलूंगा और उसका काम भी बेटा जैसा ही है।" इसके आगे बिपिन ने कहा, "और नाम भी कैसे होगा, जितना प्यार आप चाहने वालों , उतना ही प्यार मेरे जलने वालों से है। तो आप कुछ नहीं, अपनी जालन बरकरार रखिए। आप हमारी ऊर्जा का स्रोत हो। आप अगर जलोगे नहीं, मेरे भीतर वो आग, वो ऊर्जा उत्पन्न कैसे होगी। और जब ऊर्जा और आग उत्पन्न नहीं होगी तो मैं मुकाम कैसे बुलंदी से हासिल करूंगा।" हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। साथ ही इसमें बिपिन सिंह ने पवन सिंह का नाम नहीं लिया है। लेकिन वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि उनका बयान पवन सिंह के बारे में है। हालांकि, बिपिन सिंह के बयान से जान पड़ता है कि वे दो अलग-अलग लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।
एक अन्य वीडियो में बिपिन सिंह कह रहे हैं, "जब आपको पता था कि पहले भी दो-तीन शादियां हो चुकी हैं, फिर आपने शादी क्यों की? आपने नरक में अपनी जिंदगी को क्यों डाला? तब आप कहेंगे पापा ने तय की थी, तो पापा को भी पता था, पूरा दुनिया जानता था।" इस वीडियो में भी बिपिन सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कैप्शन और हेडलाइन में इसे पवन सिंह की दूसरी पत्नी रही ज्योति सिंह के निशाने के तौर पर पेश किया गया है और दावा किया गया कि वे पवन सिंह के सपोर्ट में बोल रहे हैं।
नोट :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।