Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई

Published : Jun 07, 2026, 08:01 AM IST
Peddi Day 3 Box Office Collection

सार

Ram Charan Peddi movie performance report: क्या ‘पेद्दी’तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रही? ? क्या जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन्स पर छिड़े विवादों के बीच फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी? जान्हवी कपूर के किरदार पर उठे सवाल और डायरेक्टर की माफी के बाद क्या बदलेगा गेम? और क्या वीकेंड में यह फिल्म 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर पाएगी?

राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए कमाई के मामले में मजबूत पकड़ बनाई थी। हालांकि शुरुआती सफलता के बाद अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को यह ओपनिंग कलेक्शन से काफी पीछे रही। हालांकि, तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने रविवार के मुकाबले मामूली ग्रोथ हासिल ज़रूर की। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जबकि सोशल मीडिया पर लगातार बहस भी जारी है। जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर उठे विवाद और कुछ सीन्स पर आपत्तियों ने फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखा है।

'पेद्दी' ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 28.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 7.2 फीसदी की ग्रोथ हुई है। फिल्म ने शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। तीन दिन के बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करते हुए 125.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Shocking: जान्हवी कपूर की मर्जी के बिना शूट हुए 'पेद्दी' के बवाल सीन? लीक चैट ने हुआ बड़ा खुलासा!

'पेद्दी' का डे वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

  • पेड प्रीव्यू (3 जून, बुधवार) : 18.50 करोड़ रुपए
  • पहला दिन (4 जून, गुरुवार) : 51 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (5 जून, शुक्रवार) : 26.90 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन (6 जून, शनिवार) : 28.85 करोड़ रुपए

कुल कलेक्शन : 125.25 करोड़ रुपए

'पेद्दी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

'पेद्दी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह ग्रॉस 191.07 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें से अकेले ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 149.07 करोड़ रुपए हो गई है। रविवार का कलेक्शन आने के बाद 'पेद्दी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला

'पेद्दी' की कहानी: सपनों और खेल के जरिए पहचान की जंग

फिल्म की कहानी राम चरण के किरदार ‘पेद्दी’ पर आधारित है, जो खेलों के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म को इसके इमोशनल और स्पोर्ट्स एंगल के लिए सराहा जा रहा है।

विवादों में घिरा 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर का किरदार

फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए गए हैं। कुछ दर्शकों ने उनके चित्रण और कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई है, जिससे फिल्म एक बड़े विवाद में आ गई है। इस मुद्दे ने ऑनलाइन डिबेट को और तेज कर दिया है। हालांकि, इस बीच डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी किसी को असहज करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी दृश्य से दर्शकों को असुविधा हुई है तो वे क्षमा चाहते हैं और टीम ने बदलाव करने का फैसला लिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिने जगत में मातम: दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, आधी रात आई बेहद दुखद खबर!
आखिर क्यों मधू ने नाना पाटेकर को जड़ दिया था थप्पड़, वजह जानकर दंग रह जाएंगे